Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: राष्ट्रीय समता मंच ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन; जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

by Tarun Bhardwaj • April 8, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी के अन्नदाता इन दिनों गहरे संकट में हैं। पिछले कई दिनों से जारी बेमौसम बारिश, तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि ने खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को ‘मटियामेट’ कर दिया है। कटाई के ठीक पहले आई इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल फसल को जमीन पर बिछा दिया है, बल्कि हजारों किसानों के अरमानों पर भी पानी फेर दिया है।

खेतों में बर्बादी का मंजर

मथुरा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हालात अत्यंत चिंताजनक हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल अब कटाई के मुहाने पर थी, लेकिन बारिश और ओलों ने बालियों को भारी नुकसान पहुँचाया है। अत्यधिक नमी के कारण गेहूं के दाने काले पड़ने का डर सता रहा है, जिससे बाजार में उचित भाव मिलना मुश्किल होगा। फसल के जमीन पर गिर जाने (लॉजिंग) से दाना पूरी तरह पुष्ट नहीं हो पाया है, जिससे पैदावार में भारी कमी आने की आशंका है।

राष्ट्रीय समता मंच का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

किसानों के इसी दर्द को आवाज देने के लिए राष्ट्रीय समता मंच के बैनर तले बुधवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। संस्थापक प्रेम सिंह विमल और संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की।

मंच की पदाधिकारी राधा चौधरी ने प्रशासन की ‘कागजी कार्रवाई’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल फाइलों में सर्वे करने से किसानों का पेट नहीं भरेगा। उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों को कम से कम 50,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से आर्थिक सहायता दी जाए। फसल बर्बादी को देखते हुए किसानों के कृषि ऋण (KCC) को तत्काल माफ किया जाए। प्रशासन की टीमें तत्काल धरातल पर उतरकर वास्तविक नुकसान का आकलन करें ताकि कोई भी पीड़ित किसान छूट न जाए।

आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई कि गेहूं खरीद के बाद भुगतान में होने वाली देरी को खत्म किया जाए और समर्थन मूल्य में वृद्धि की जाए ताकि किसानों को लागत का सही मूल्य मिल सके। राष्ट्रीय समता मंच ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने मुआवजे और राहत कार्यों में ढुलमुल रवैया अपनाया, तो जनपद के किसान सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Iran US War Ceasefire: ईरान-अमेरिका युद्ध पर 40 दिन बाद लगा ‘विराम’; 2 हफ्ते के सीजफायर पर बनी सहमति

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत