Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura Boat Accident: मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 हुआ, देवराहा बाबा घाट से एक और शव बरामद; नाविक गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • April 11, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन के केसी घाट पर हुए भीषण नौका हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। शनिवार को बचाव अभियान के दौरान दुर्घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर देवराहा बाबा घाट के पास से लुधियाना निवासी माणिक टंडन (42) का शव बरामद किया गया। इस बीच, पुलिस ने मुख्य आरोपी नाविक पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का गंभीर आरोप है।

14 किमी के दायरे में ‘सर्च ऑपरेशन’, 4 अब भी लापता

यमुना की तेज धारा और दलदली क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियां आ रही हैं। सेना की ‘स्ट्राइक वन कोर’, NDRF और SDRF की टीमें पिछले 20 घंटों से अधिक समय से लापता 4 लोगों (पंकज मल्होत्रा, ऋषभ शर्मा, यश भल्ला और मोनिका) की तलाश में जुटी हैं।

आशंका है कि नदी के बहाव के कारण लापता लोग काफी नीचे बह गए होंगे, इसलिए अब 14 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन और गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

नाविक की जिद और प्रशासन की चूक ने ली जान

जांच में यह बात सामने आई है कि पर्यटकों ने नाविक को रफ्तार कम करने के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन उसने इसे अनसुना कर दिया। वृंदावन थाना प्रभारी ने बताया कि नाविक ने किसी भी यात्री को लाइफ जैकेट नहीं दी थी। जलस्तर बढ़ने के कारण पीपा पुल हटाया जा रहा था, जिसके खुले पोंटून से टकराकर नाव गहरे पानी में पलट गई। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद पलटी हुई नाव को गहरे दलदल से बाहर निकाल लिया गया है।

पंजाब से आए थे सभी पर्यटक

मृतक और लापता लोग पंजाब के लुधियाना और मुक्तसर से आए 150 तीर्थयात्रियों के एक बड़े समूह का हिस्सा थे। मृतकों की पहचान कविता रानी, चरनजीत, सपना हंस, रिकेश गुलाटी, मधुर बहल, आशा रानी, पिंकी बहल, अंजू गुलाटी, इशान कटारिया, माणिक टंडन और मीनू बंसल के रूप में हुई है।

कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि राहत कार्य समाप्त होने के बाद एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाएगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस लापरवाही में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: FASTag Rules 2026: 10 अप्रैल से लागू हुआ नया नियम; बिना टैग UPI पेमेंट पर लगेगा 25% एक्स्ट्रा चार्ज

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी