Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अभिनेता शियास करीम ने अभिनेत्री अनुमोल पर बनाया ‘बीफ’ खाने का दबाव; इनकार पर पूछा— “क्या तुम भाजपा समर्थक हो?”

by Tarun Bhardwaj • April 15, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ‘बिग बॉस मलयालम’ फेम अभिनेता और मॉडल शियास करीम एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार विवाद की वजह उनकी एक निजी पार्टी का वायरल वीडियो है, जिसमें वह अपनी दोस्त और मशहूर अभिनेत्री अनुमोल अनुकुट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में शियास के व्यवहार और उनकी राजनीतिक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल क्लिप एक पार्टी के दौरान की है, जहाँ शियास करीम और अनुमोल साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कशियास बार-बार अनुमोल को बीफ खाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अनुमोल ने स्पष्ट रूप से मना करते हुए कहा कि वह वर्तमान में डाइट पर हैं और इसे नहीं खा सकतीं। अभिनेत्री के बार-बार मना करने के बावजूद शियास नहीं रुके और उन्होंने मजाक के लहजे में अनुमोल से पूछ लिया— “क्या तुम भाजपा समर्थक (BJP Supporter) हो?”

राजनीतिक टिप्पणी पर भड़के लोग

शियास की इस टिप्पणी ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। अधिकांश यूजर्स का मानना है कि किसी की व्यक्तिगत भोजन पसंद (Food Choice) को राजनीतिक विचारधारा से जोड़ना बेहद ओछा और गलत है। लोगों का तर्क है कि ‘ना’ का मतलब ‘ना’ होता है, और किसी महिला पर सार्वजनिक रूप से खाने के लिए दबाव बनाना मर्यादा के खिलाफ है।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वीडियो के वायरल होते ही शियास करीम को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने इसे ‘बुलीइंग’ करार दिया है और शियास को अपनी सीमाओं में रहने की सलाह दी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और अनुमोल पहले भी बीफ खाती रही हैं, इसलिए शियास ने केवल पुराने संदर्भ में हंसी-मजाक किया होगा।

कलाकारों का करियर बैकग्राउंड

शियास करीम ने ‘बिग बॉस मलयालम’ के पहले सीजन से लोकप्रियता हासिल की थी। वहीं, अनुमोल अनुकुट्टी भी इसी रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं और हाल ही में शो के सातवें सीजन की विजेता बनकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: पवन खेड़ा को बड़ा झटका; सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना हाईकोर्ट की ट्रांजिट जमानत पर लगाई रोक, नोटिस जारी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी