Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: पंचर बनाने को लेकर विवाद में कर्मचारी को मरणासन्न होने तक पीटा, कैमरे में कैद हुई वारदात

by Tarun Bhardwaj • April 16, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले के वृंदावन क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर स्थित एक पंचर की दुकान पर दबंगों ने न केवल एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके शरीर के ऊपर से बाइक गुजार दी। यह पूरी खौफनाक वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए।

आधी रात को मदद के बहाने पहुंचे थे हमलावर

घटना 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 बजे की है। पीड़ित असलम की टायर पंचर की दुकान पर कुछ अज्ञात युवकों का फोन आया। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी पंचर हो गई है और वे परेशानी में हैं। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित ने उन्हें दुकान पर आने को कहा, तो कुछ देर बाद आरोपी वहां पहुंच गए और पंचर बनाने को लेकर दबाव बनाने लगे। अमन ने जब कुछ समय मांगा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर दबंगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपियों ने अमन को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। जब अमन अधमरा होकर सड़क पर गिर गया, तो हमलावर वहीं नहीं रुके। जाते समय एक आरोपी ने अपनी भारी-भरकम बाइक सीधे अमन के शरीर के ऊपर से निकाल दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यह धमकी देते हुए फरार हो गए कि अगर पुलिस के पास गए, तो जान से मार देंगे।

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान शुरू

दुकान मालिक असलम ने इस मामले में पुलिस को लिखित तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे और बाइक का नंबर स्पष्ट नजर आ रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वृंदावन थाना पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हमले में घायल अमन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इलाके में आक्रोश का माहौल

यमुना एक्सप्रेसवे जैसे व्यस्त मार्ग के पास हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका; खलील अहमद पूरे सीजन से बाहर, धोनी की फिटनेस ने भी बढ़ाई टेंशन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत