Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा; ट्रक का ब्रेक फेल होने से लगी आग, 11 लोग जिंदा जले

by Tarun Bhardwaj • April 23, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की ड्रमंडगंज घाटी में आज एक रूह कंपा देने वाली दुर्घटना हुई। मध्य प्रदेश की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण हुए हादसों में अब तक 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार मौके पर ही आग का गोला बन गई, जिससे उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

जानकारी के अनुसार, चना लादकर मध्य प्रदेश से मिर्जापुर की ओर आ रहा एक ट्रक जब ड्रमंडगंज घाटी के ‘बड़का मुड़ान’ मोड़ से नीचे उतर रहा था, तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। बेकाबू ट्रक ने सबसे पहले अपने आगे चल रही एक बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद उसने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रौंद दिया।

ट्रक की टक्कर से स्विफ्ट डिजायर कार अपने आगे चल रहे गिट्टी लदे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। दो भारी वाहनों के बीच दबते ही कार में भीषण आग लग गई। कार में लगी आग इतनी भयावह थी कि उसमें सवार लगभग आधा दर्जन लोग जिंदा जल गए। बोलेरो सवार कुछ यात्रियों के भी आग की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

मिर्जापुर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद घाटी में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक ने 11 मौतों की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों के मलबे से शवों को निकालने और उनकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

ड्रमंडगंज घाटी अपनी संकरी सड़कों और खतरनाक मोड़ों के लिए जानी जाती है, लेकिन ब्रेक फेल होने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech Update: Google Pixel यूजर्स की बढ़ी मुश्किलें; नए अपडेट के बाद ‘बैटरी ड्रेन’ की बढ़ी गंभीर समस्या

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत