Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tech Update: Google Pixel यूजर्स की बढ़ी मुश्किलें; नए अपडेट के बाद ‘बैटरी ड्रेन’ की बढ़ी गंभीर समस्या

by Tarun Bhardwaj • April 22, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। गूगल पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अप्रैल महीने का नया अपडेट बड़ी मुसीबत लेकर आया है। पिक्सल 6 से लेकर हाल ही में लॉन्च हुए Pixel 10 तक के यूजर्स ने सोशल मीडिया और गूगल सपोर्ट फोरम पर शिकायत की है कि लेटेस्ट अपडेट के बाद उनके फोन की बैटरी असामान्य रूप से तेजी से खत्म हो रही है।

क्यों हो रही है बैटरी ड्रेन?

गूगल सपोर्ट फोरम पर 600 से अधिक यूजर्स ने इस समस्या पर अपनी राय दी है। तकनीकी जांच और यूजर्स के फीडबैक के अनुसार, इस समस्या की मुख्य जड़ CPU का ‘डीप डोज़ मोड’ (Deep Doze Mode) में न जा पाना है।

नए अपडेट के बाद फोन का सीपीयू (CPU) हमेशा सक्रिय मोड में रहता है। सामान्यतः स्क्रीन बंद होने पर फोन कम ऊर्जा खपत वाले मोड में चला जाता है, लेकिन वर्तमान बग की वजह से स्क्रीन ऑफ होने के बाद भी बैकग्राउंड में भारी एक्टिविटी चल रही है।

यूजर्स का दावा है कि फोन का हार्डवेयर हर समय काम कर रहा है, जिससे बैटरी तेजी से डिस्चार्ज हो रही है।

एयरप्लेन मोड में भी राहत नहीं

एक यूजर ने चौंकाने वाला दावा करते हुए बताया कि फोन को एयरप्लेन मोड पर रखने के बाद भी उसकी बैटरी लाइफ में 5 से 6 घंटे की कमी आई है। इसका सीधा मतलब है कि यह बग सिस्टम के इतने अंदर तक है कि नेटवर्क कनेक्टिविटी बंद करने के बावजूद बैकग्राउंड प्रोसेसेस को रोक पाना मुश्किल हो रहा है।

जल्द आएगा फिक्स

लाखों यूजर्स के प्रभावित होने और बढ़ते विवाद के बाद गूगल ने आधिकारिक तौर पर इस समस्या को स्वीकार कर लिया है। गूगल ने वादा किया है कि वह इस ‘बग’ को दूर करने के लिए जल्द ही एक पैच (Patch) रिलीज करेगा।

कंपनी ने प्रभावित पिक्सल यूजर्स को सलाह दी है कि वे सेटिंग्स के जरिए अपनी बग रिपोर्ट सबमिट करें, ताकि इंजीनियर्स इस समस्या का सटीक समाधान जल्द से जल्द निकाल सकें।

कौन-कौन से मॉडल प्रभावित हैं?

यह समस्या किसी एक विशेष मॉडल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी पिक्सल सीरीज को प्रभावित कर रही है:

  • Google Pixel 6 & 6 Pro
  • Google Pixel 7 Series
  • Google Pixel 8 Series
  • Google Pixel 9 Series
  • Google Pixel 10 (लेटेस्ट मॉडल)

जब तक गूगल नया फिक्स जारी नहीं करता, तब तक यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे अनचाहे बैकग्राउंड ऐप्स को मैन्युअली बंद करें और बहुत जरूरी न होने पर ‘बैटरी सेवर मोड’ का इस्तेमाल करें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC ने जब्त किए दो जहाज, गुजरात आ रहा ‘EPAMINONDAS’ भी कब्जे में

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत