Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Kanpur: 24 वर्षीय वकील ने कोर्ट की 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा “मैं हार गया, पापा जीत गए…”

by Tarun Bhardwaj • April 24, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवा वकील ने अदालत भवन की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रियांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जान देने से महज 21 मिनट पहले प्रियांशु ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर दो पन्नों का एक बेहद भावुक और दर्दनाक सुसाइड नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बचपन से ‘मानसिक टॉर्चर’ का आरोप

प्रियांशु ने सुसाइड नोट में अपनी जिंदगी की बेबसी और पिता द्वारा किए गए कथित उत्पीड़न का विस्तार से वर्णन किया है। नोट के कुछ अंश दिल दहला देने वाले हैं। नोट में प्रियांशु ने लिखा “जब मैं 6 साल का था, तब फ्रिज से आम का जूस पीने पर मुझे निर्वस्त्र कर घर से बाहर निकाल दिया गया था। हाईस्कूल के रिजल्ट से पहले पापा ने धमकी दी थी कि नंबर कम आए तो नंगा करके भगा देंगे। एक-एक मिनट का हिसाब लेना और शक की नजरों से देखना मानसिक टॉर्चर था। सुसाइड नोट के अंत में उन्होंने लिखा— “मैं हार गया, पापा जीत गए। लव यू मम्मी… मेरी अंतिम इच्छा है कि मेरी लाश को मेरे पापा हाथ भी न लगा पाएं।”

Suicide Noteघटनाक्रम

पुलिस जांच के अनुसार, प्रियांशु ने दोपहर 12:05 बजे नोट लिखा और उसे स्टेटस पर लगाने के साथ अपने पिता और दोस्तों को फॉरवर्ड किया। जैसे ही प्रियांशु ने कोर्ट की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाई, वहां मौजूद वकीलों और वादकारियों के बीच चीख-पुकार मच गई। डिप्टी पुलिस कमिश्नर सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि उन्हें तुरंत उर्सुला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रियांशु ने 2025 में अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी की थी और वे एक पंजीकृत अधिवक्ता थे, हालांकि समय की कमी के कारण बार काउंसिल से उनका अंतिम पंजीकरण प्रमाणपत्र आना बाकी था।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रियांशु का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। व्हाट्सऐप स्टेटस और भेजे गए संदेशों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के सही समय और प्रियांशु की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

अपने सुसाइड नोट में प्रियांशु ने सभी माता-पिता के लिए एक संदेश भी छोड़ा है। उन्होंने लिखा, “सभी मां-बाप से मेरी यह अपील है कि अपने बच्चों पर उतना ही दबाव डालें, जितना वे बर्दाश्त कर सकें।” यह घटना समाज में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और माता-पिता के साथ उनके संबंधों पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: पीएम मोदी ने हुगली नदी में किया नौका विहार; बोले “हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

RBI रेपो रेट लगातार तीसरी बार 5.25% पर स्थिर मथुरा में पति ने पत्नी को सीने में मारी गोली; फिर खुद ने भी की सुसाइड बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक,