Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

India News: पीएम मोदी ने हुगली नदी में किया नौका विहार; बोले “हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह”

by Tarun Bhardwaj • April 24, 2026
PM Modi took a boat ride on the Hooghly River

India News: पीएम मोदी ने हुगली नदी में किया नौका विहार; बोले “हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह”

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के चुनावी रण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहद शांत, आध्यात्मिक और रचनात्मक रूप शुक्रवार की सुबह कोलकाता में हुगली नदी के तट पर देखने को मिला। हावड़ा के ऐतिहासिक रोड शो और विशाल जनसभाओं के बाद, प्रधानमंत्री ने आज सुबह हुगली नदी में नौका विहार किया और बंगाल की संस्कृति व प्रकृति के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया।

जब फोटोग्राफर बने प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल नौका विहार का आनंद लिया, बल्कि हाथ में पेशेवर कैमरा थामे फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया। उन्होंने हुगली नदी के बीच से हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु के मनमोहक दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया। पीएम ने अपनी खींची हुई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, “हुगली की कुछ और झलकियां। इस महान नदी में नौका विहार के दौरान मैंने फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया।”

modi bengal p (1)

“गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है”

हुगली नदी के किनारे बिताए पलों को याद करते हुए प्रधानमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने बंगाल और गंगा के अटूट रिश्ते को रेखांकित करते हुए कहा “हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह है। गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है और इसका पवित्र जल अपने साथ एक पूरी सभ्यता लेकर बहता है।” पीएम के अनुसार, यह नौका विहार उनके लिए मां गंगा के प्रति अपना आभार प्रकट करने का एक आध्यात्मिक अवसर था।

modi bengal p

नाविकों और लोगों से मुलाकात

हुगली के तट पर प्रधानमंत्री का एक सहज मानवीय रूप भी दिखा। वे सुरक्षा घेरा और प्रोटोकॉल की औपचारिकताओं से परे जाकर स्थानीय लोगों से मिले। पीएम ने नदी के नाविकों से बातचीत की और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। सुबह की सैर पर निकले स्थानीय नागरिकों से भी उन्होंने मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया। प्रधानमंत्री द्वारा स्थानीय दुकान पर ‘झालमुड़ी’ खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसने बंगाल के स्थानीय जायके को वैश्विक स्तर पर चर्चा में ला दिया है।

विकास का संकल्प

आध्यात्मिक शांति और फोटोग्राफी के बीच प्रधानमंत्री ने अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि हुगली के तट पर उन्होंने पश्चिम बंगाल के विकास और यहाँ की महान जनता की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का अपना संकल्प फिर से दोहराया है। बीती शाम हावड़ा में हुए रोड शो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का यह सैलाब बंगाल में बदलाव की तीव्र इच्छा को दर्शाता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: The Wealth Report 2026: नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; 2031 तक 313 अरबपतियों वाला देश बनेगा भारत

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक