Tue, Aug 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘शीश महल 2.0’: मंत्री प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर तीखा वार; कहा- ‘AAP’ अब ‘आलीशान आदमी पार्टी’ बन चुकी है

by Tarun Bhardwaj • April 25, 2026
Minister Pravesh Verma's scathing attack on Kejriwal

‘शीश महल 2.0’: मंत्री प्रवेश वर्मा का केजरीवाल पर तीखा वार; कहा- ‘AAP’ अब ‘आलीशान आदमी पार्टी’ बन चुकी है

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में ‘शीश महल’ का विवाद एक बार फिर गरमा गया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। वर्मा ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी करते हुए इसे ‘शीश महल 2’ करार दिया और पार्टी के नाम का नया अर्थ ‘आलीशान आदमी पार्टी’ बताया।

‘दिल्ली के रहमान डकैत’ से की तुलना

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना ‘रहमान डकैत’ से करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी और लोग दवाइयों के लिए दर-दर भटक रहे थे, तब केजरीवाल अपने ‘शीश महल’ के निर्माण में व्यस्त थे। वर्मा ने दावा किया कि दिल्ली के मतदाताओं ने जब उन्हें नकारा, तो वे पंजाब चले गए और अब वहां भी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

पंजाब में भी ‘कब्जे’ की राजनीति?

मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास के पास स्थित चार बंगलों पर ‘आप’ के शीर्ष नेताओं का कब्जा है। उन्होंने बताया कि इन घरों पर सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया जैसे नेताओं ने कब्जा कर रखा है।
प्रवेश वर्मा के अनुसार, भगवंत मान खुद इस बात से परेशान हैं कि केजरीवाल ने पंजाब में भी एक और ‘शीश महल’ तैयार करवा लिया है।

लोधी एस्टेट शिफ्टिंग पर उठाए सवाल

भाजपा नेता ने जानकारी दी कि अरविंद केजरीवाल 24 अप्रैल 2026 को 95 लोधी एस्टेट स्थित आलीशान बंगले में शिफ्ट हुए हैं। “सादगी का दावा करने वाले नेता अब सबसे विलासी जीवन जी रहे हैं,” वर्मा ने तंज कसते हुए पूछा कि इस नए आवास के निर्माण में कितना पैसा लगा है और उस धन का स्रोत क्या है? उन्होंने हालिया बगावत (राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों का जाना) का जिक्र करते हुए कहा कि शायद पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता इसी विलासिता और लालच को देखकर साथ छोड़ रहे हैं।

“दिल्ली पर ध्यान देते तो पार्टी नहीं टूटती”

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के घर के डिजाइन और लेआउट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने हर कमरे को सजाने में जितनी दिमागी मेहनत की है, अगर उसका आधा हिस्सा भी दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने में लगाया होता, तो आज उनकी पार्टी बिखर नहीं रही होती। इस हमले के बाद दिल्ली की सियासत में एक बार फिर वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है, खासकर ऐसे समय में जब आम आदमी पार्टी अपने ही सांसदों के विद्रोह से जूझ रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: मऊ में भीषण सड़क हादसा; डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन से आ रहे भारी ट्रेलर ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 5 की मौत

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे वृन्दावन डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान को बड़ा झटका; अमेरिका-ईरान शांति मध्यस्थता से निकाला बाहर शिक्षा जगत् और राजनीति के सितारे पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस में फंसी एक्ट्रेस तृषा और CM विजय पर विवादित टिप्पणी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार मृणाल ठाकुर का AI डीपफेक बनाने वालों पर फूटा गुस्सा WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक फैजान अंसारी ने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत