Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: सीएम योगी ने 1 लाख नई पुलिस भर्तियों का किया ऐलान; 936 रेडियो ऑपरेटरों को बांटे नियुक्ति पत्र

by Tarun Bhardwaj • April 28, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार का एक बहुत बड़ा अवसर खोलने की घोषणा की है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्तियां करने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुलिस दूरसंचार विभाग में नवनियुक्त 936 प्रधान परिचालकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 9 वर्ष पहले भर्ती प्रक्रियाओं में भेदभाव, लेन-देन और सिफारिशों का बोलबाला था। सीएम ने कहा कि अब पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। सिर्फ योग्यता, क्षमता और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए युवाओं को चुना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज के दौर में किसी भी युवा को नौकरी के लिए एक पैसा भी रिश्वत देने की जरूरत नहीं है।

पुलिस बल का इंफ्रास्ट्रक्चर

मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस में हुए बुनियादी बदलावों का भी जिक्र किया। पिछले 9 वर्षों में यूपी पुलिस में 2.20 लाख से अधिक कार्मिकों की भर्ती की गई है, जो कई राज्यों की कुल पुलिस स्ट्रेंथ से भी ज्यादा है। 2017 से पहले राज्य में एक साथ केवल 3 हजार पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग हो सकती थी, लेकिन 2025 में एक साथ 60,244 आरक्षियों की सफल ट्रेनिंग कराई गई। अब 55 जनपदों में पुलिस के लिए हाईराइज आवासीय भवन, मॉडल थाने और अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब उपलब्ध हैं।

“कानून का राज, विकास की गारंटी”

सीएम योगी ने सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के अंतर्संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस केवल अपराध ही नहीं रोक रही, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में भी योगदान दे रही है।
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश माफिया और दंगा मुक्त होता है, तभी दुनिया भर के निवेशक यहां आते हैं। कानून का राज ही विकास की पहली गारंटी है। दूरसंचार विभाग के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ में कम्युनिकेशन का रोल सबसे अहम है और अब वॉकी-टॉकी से आगे बढ़कर तकनीकी प्रगति की जा रही है।

फिटनेस और कर्तव्य का मंत्र

मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों को फिट रहने का मंत्र दिया और कहा कि शारीरिक फिटनेस ही मानसिक फिटनेस का आधार है। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से अपील की कि जिस ईमानदारी से उनकी नियुक्ति हुई है, उसी साफ नीयत और ईमानदारी से वे 25 करोड़ की जनता की सेवा करें और पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में योगदान दें। समारोह में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत शासन और पुलिस प्रशासन के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech: विजाग में ‘G’ का मतलब है गूगल; मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘Google Cloud AI Hub’ और डेटा सेंटर की रखी नीव

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत