Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tech: विजाग में ‘G’ का मतलब है गूगल; मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘Google Cloud AI Hub’ और डेटा सेंटर की रखी नीव

by Tarun Bhardwaj • April 28, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तकनीकी इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम (विजाग) में करीब 15 अरब डॉलर (लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये) की लागत वाले ‘Google Cloud AI Hub’ और डेटा सेंटर की आधारशिला रखी। इस ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य के आईटी व शिक्षा मंत्री नारा लोकेश भी मौजूद रहे।

विजाग बनेगा दुनिया का ‘डेटा हब’

यह मेगा “Google Cloud AI Hub’ प्रोजेक्ट न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे भारत को वैश्विक टेक मानचित्र पर एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा। यह 1 गीगावाट (1 GW) क्षमता वाला डेटा सेंटर होगा, जो भारत के सबसे बड़े एआई केंद्रों में से एक है। विजाग के पास तारलुवाड़ा, अदावीवरम और रामबिल्ली जैसे तीन गांवों के लगभग 600 एकड़ क्षेत्र में इसे विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य पूरे आंध्र प्रदेश में 6.5 गीगावाट क्षमता का ‘मल्टी-गीगावाट’ डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करना है।

2 लाख लोगों को मिलेगा अवसर

इस निवेश का सबसे बड़ा असर स्थानीय युवाओं और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला है। केवल प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान ही करीब 25,000 सीधी नौकरियां पैदा होंगी। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इसके डिजिटल इकोसिस्टम के जरिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मंत्री नारा लोकेश ने गर्व के साथ कहा कि “अब विजाग में ‘G’ का मतलब गूगल है,” जो दर्शाता है कि यह शहर अब वैश्विक तकनीकी क्रांति का केंद्र बनने जा रहा है।

भारत दुनिया का सबसे भरोसेमंद टेक-पार्टनर

शिलान्यास समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की बढ़ती साख पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया एक भरोसेमंद साथी की तलाश में है। भारत अपनी पारदर्शी सप्लाई चेन और डेटा सुरक्षा गारंटी के कारण ग्लोबल टेक कंपनियों की पहली पसंद बन गया है। भारत में बौद्धिक संपदा (IP) अधिकारों के प्रति सम्मान और एक सुरक्षित वैल्यू चेन ही इसे अमेरिका और जापान जैसे देशों से आगे खड़ा करती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: RRB NTPC City Intimation Slip 2026 Out: ऐसे चेक करे अपनी परीक्षा का शहर और तारीख

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत