यूनिक समय, नई दिल्ली। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज ICSE (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। इस साल परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य डिजिटल माध्यमों से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के आसान तरीके छात्र अपना परिणाम निम्नलिखित दो मुख्य तरीकों से देख सकते हैं: 1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं। होमपेज पर मौजूद 'ICSE Exam Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें। अपना कोर्स चुनें और UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। 'Show Result' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। 2. SMS के जरिए: अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और 7 अंकों का ICSE UID टाइप करें। इस मैसेज को 09248082883 पर भेज दें। आपका रिजल्ट एसएमएस के रूप में आपके फोन पर प्राप्त हो जाएगा। महत्वपूर्ण आंकड़े इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।छात्रों को सफल घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। छात्रों के बीच मानसिक तनाव को कम करने के लिए CISCE इस बार भी टॉपर्स की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं कर रहा है। साल 2025 में बोर्ड ने 6 मई को नतीजे घोषित किए थे, जिसमें कुल 99.47% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला; 5 लोग जिंदा जले, चालक की हालत गंभीर [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]