Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला; 5 लोग जिंदा जले, चालक की हालत गंभीर

by Tarun Bhardwaj • April 30, 2026
Moving Car Turns into a Ball of Fire on Delhi-Mumbai Expressway

Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला; 5 लोग जिंदा जले, चालक की हालत गंभीर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे और वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल हैं।

आधी रात को एक्सप्रेस-वे पर बरपा कहर

हादसा लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर रात करीब एक बजे हुआ। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी। अज्ञात कारणों के चलते कार में आग लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। कार में सवार यात्रियों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और पांच लोग कार के भीतर ही जिंदा जल गए।

ड्राइवर की हालत नाजुक

कार चला रहे विनोद कुमार मेहर, जो मध्य प्रदेश के श्योपुर के निवासी हैं, ने किसी तरह जलती कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में विनोद कुमार 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत और बचाव कार्य

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर घटना की जानकारी मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की पेट्रोलिंग टीम, एम्बुलेंस और लक्ष्मणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। एसपी सुधीर चौधरी और डीएसपी कैलाश जिंदल ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी; ट्रुथ सोशल पर राइफल के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा— ‘No More Mr. Nice Guy’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक