यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रति अपने तेवर कड़े करते हुए वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अब अमेरिका का धैर्य जवाब दे रहा है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक हाथ में असॉल्ट राइफल लिए अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्रंप ने कड़ा संदेश दिया है— "अब और नहीं, मिस्टर नाइस गाय" (No more Mr. Nice Guy)। परमाणु मुद्दे पर कूटनीति का अंत? ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तेहरान बातचीत की प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा "ईरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि परमाणु रहित समझौते पर हस्ताक्षर कैसे किए जाते हैं।" राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि जब तक परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को पूरी तरह खत्म करने पर सहमति नहीं बनती, तब तक अमेरिका किसी भी अन्य प्रस्ताव पर विचार नहीं करेगा। ईरान का प्रस्ताव और अमेरिका की नाखुशी तनाव के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को खोलने और युद्ध विराम का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, व्हाइट हाउस इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि हालांकि ईरान का प्रस्ताव पहले की तुलना में बेहतर है, लेकिन हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। ट्रंप का मानना है कि यदि ईरान परमाणु शक्ति संपन्न बन गया, तो पूरी दुनिया उसके हाथों 'बंधक' बन जाएगी। सैन्य बमबारी के बजाय 'आर्थिक घेराबंदी' 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने अपनी टीम को ईरान की पूर्ण घेराबंदी (Siege) के लिए ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अमेरिका ईरान के बंदरगाहों तक समुद्री पहुंच को पूरी तरह नियंत्रित करने की योजना बना रहा है। इस रणनीति का लक्ष्य ईरान के तेल निर्यात को शून्य पर लाना है। ट्रंप इसे हवाई बमबारी या सीधे युद्ध के मुकाबले एक अधिक प्रभावी और कम जोखिम वाला रास्ता मानते हैं, जिससे ईरान को बिना युद्ध के घुटने टेकने पर मजबूर किया जा सके। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Tumbbad 2: ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान; सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी मचाएंगे दहशत [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]