Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: नृसिंह चतुर्दशी पर 101 किलो पंचामृत से हुआ नृसिंह महाराज का भव्य अभिषेक; गूँजे वेद मंत्र

by Tarun Bhardwaj • April 30, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ब्रज में नृसिंह चतुर्दशी का पर्व बड़ी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गली सतघड़ा स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में नृसिंह महाराज का भव्य अभिषेक और पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वेद पाठी ब्राह्मणों के सस्वर मंत्रोच्चारण और शहनाई की मधुर ध्वनि के बीच भगवान का दिव्य अभिषेक किया गया।

101 किलो पंचामृत से हुआ दिव्य स्नान

ठाकुर जी की सेवा के क्रम में सेवायत पहलाद शर्मा, लक्ष्मी कांत शर्मा और मदन मोहन शर्मा के सानिध्य में अभिषेक की प्रक्रिया पूर्ण हुई। भगवान का अभिषेक 101 किलो दूध, दही, शहद, बूरा और घी के मिश्रण (पंचामृत) से किया गया। अभिषेक के बाद ठाकुर जी को गुलाब का इत्र अर्पित किया गया और नवीन पोशाक धारण कराई गई। पूजन के उपरांत भगवान को मनमोहक फूल बंगले में विराजमान किया गया।

भक्तों ने उतारी आरती

अभिषेक और श्रृंगार के बाद मंदिर परिसर में भव्य आरती का आयोजन हुआ। अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (कान्हा माखन परिवार) और अन्य भक्तों ने ठाकुर जी की आरती उतारी। आरती के पश्चात भक्तों के बीच अभिषेक का प्रसाद वितरित किया गया।

कल सुबह होगा प्राकट्य

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, नृसिंह चतुर्दशी के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। आज रात्रि से मंदिर परिसर में विशेष नृसिंह लीला का आयोजन किया जाएगा, जो पूरी रात चलेगी। कल सुबह 10:00 बजे भगवान नृसिंह खंभे को फाड़कर प्रकट होंगे और भक्तों को अपने भव्य रूप में दर्शन देंगे।

इस धार्मिक आयोजन में सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा (पप्पन शर्मा), विजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, लक्ष्मण, सुनील अग्रवाल और छुट्टन पंडित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: NEET UG 2026: बायोमेट्रिक फेल होने पर क्या है NTA का बैकअप प्लान? परीक्षा से पहले अभिभावकों ने उठाए गंभीर सवाल

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत