यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों और व्यापारिक मोर्चे पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने अपने भारत दौरे से ठीक पहले सोमवार को एक महत्वपूर्ण बयान में कहा है कि अमेरिका और भारत एक व्यापक व्यापार समझौते (Trade Deal) को अंतिम रूप देने के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। रुबियो जल्द ही भारत आने वाले हैं और वे 20 अक्टूबर को मुंबई में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। ट्रेड डील और डेयरी सेक्टर पर क्या बोले मार्को रुबियो? आईएएनएस से बातचीत करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि दोनों देश इस समय ट्रेड डील को फाइनल करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच शुरुआती चरण के व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन भारतीय बाजार में डेयरी सेक्टर की पहुंच (Dairy Market Access) का मुद्दा अब भी एक बड़ी चुनौती और बाधा बना हुआ है क्योंकि अमेरिका भारतीय डेयरी बाजार में अपनी पैठ बनाना चाहता है जिस पर भारत का रुख अभी सधा हुआ है। जबकि रुबियो ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक छूट से जुड़े फैसले लेते समय वैश्विक आपूर्ति, आर्थिक संतुलन और द्विपक्षीय हितों को ध्यान में रखा जाता है। रूसी तेल और प्रतिबंधों में छूट पर अमेरिकी रुख रूस से तेल और गैस की खरीद के मुद्दे पर मार्को रुबियो ने स्वीकार किया कि बीते कुछ महीनों में अमेरिका को रूस से जुड़े कई प्रतिबंधों में ढील देनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ रहा था, इसलिए अमेरिका को वैश्विक स्थिरता और बाजार की जरूरतों के बीच संतुलन बनाकर चलना पड़ा है। एस जयशंकर और मार्को रुबियो की उच्चस्तरीय बैठक भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 20 अक्टूबर को मुंबई में आमने-सामने होंगे। जिसके तहत इस बहुप्रतीक्षित बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और ऊर्जा सहयोग यानी लंबित ट्रेड डील को गति देने और ऊर्जा सुरक्षा पर विमर्श, रणनीतिक और रक्षा साझेदारी यानी भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने तथा क्रिटिकल टेक्नोलॉजी यानी महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों और द्विपक्षीय सहयोग के अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। जिससे इस उच्चस्तरीय दौरे और बैठक से दोनों देशों के बीच आर्थिक और सामरिक संबंधों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Ranji Trophy History: रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक कारनामा, नाबाद 400 रन ठोककर तोड़ा 77 साल पुराना सूखा ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]