यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी के थाना रिफाइनरी क्षेत्र से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने मानवता और मंदिर की पवित्रता दोनों को झकझोर कर रख दिया है। गांव कोयला अलीपुर स्थित एक मंदिर में रहने वाले 62 वर्षीय सेवादार बाबा ने परिसर में ही रह रही 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घिनौने कृत्य के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी को कड़ा सबक सिखाया। अकेलेपन का फायदा उठाकर की हैवानियत घटना उस समय की है जब बच्ची के माता-पिता अपने काम पर गए हुए थे। आरोपी की पहचान लक्ष्मीकांत (62 वर्ष) पुत्र रमेश चंद के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से मंदिर में सेवादार के रूप में रह रहा था। मंदिर परिसर में रहने वाले एक अन्य परिवार की 10 वर्षीय बेटी को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य बच्चों ने जब यह मंजर देखा, तो उन्होंने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का फूटा गुस्सा मासूम के साथ हुई इस हैवानियत को देख ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी बाबा को रंगे हाथों दबोच लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के गले में जूते-चप्पलों की माला डाल दी और उसे पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस और एएसपी जयविन्द गुप्ता भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। सब इंस्पेक्टर रोहित उज्जवल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच गहरा रोष पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: West Bengal: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर जड़े गंभीर आरोप; बोली ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी…’ [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]