Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: वृंदावन में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला; हमलावरों ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

by Tarun Bhardwaj • May 8, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में देर शाम स्कूटी सवार एक भाजपा नेता पर आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने भाजपा नेता को घेरकर पहले बुरी तरह पीटा और फिर उनके सीने में गोली मार दी। घायल नेता को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

रास्ते में घेरकर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृंदावन निवासी प्रमेंद्र उर्फ पम्मी गोस्वामी (पुत्र स्वर्गीय विजेंद्र गोस्वामी), जो भाजपा युवा मोर्चा के नेता हैं, अपनी स्कूटी से पानीगांव से वापस अपने घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह यमुना नदी के पुल के ऊपर पहुँचे, पहले से घात लगाकर बैठे 6 से ज्यादा हमलावरों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। हमलावरों ने पम्मी गोस्वामी को स्कूटी से गिरा दिया और उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान ही एक हमलावर ने तमंचे से गोली चला दी, जो पम्मी गोस्वामी के सीने में दाहिनी तरफ जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

यमुना में फेंकने की थी तैयारी

अस्पताल में उपचार के दौरान पम्मी गोस्वामी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि हमलावर उन्हें मरणासन्न स्थिति में देखकर यमुना नदी में फेंकने की योजना बना रहे थे। पम्मी के अनुसार, वह लगातार हमलावरों से जान बख्शने की गुहार लगाते रहे। हालांकि, उन्हें मरा हुआ समझकर और पकड़े जाने के डर से हमलावर मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घटना के बाद घायल भाजपा नेता को तत्काल संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुँच गए।

जांच में जुटी पुलिस

वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुँचकर घायल पम्मी गोस्वामी के बयान दर्ज किए। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में घायल नेता ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानता नहीं है और न ही उसका किसी से कोई पुराना विवाद था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। फिलहाल हमले का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यमुना पुल जैसे सार्वजनिक स्थान पर भाजपा नेता को गोली मारे जाने की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: वृंदावन में सक्रिय कर्नाटक का शातिर ‘महिला चोर गिरोह’ गिरफ्तार;10 मोबाइल बरामद

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत