Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: वृंदावन में सक्रिय कर्नाटक का शातिर ‘महिला चोर गिरोह’ गिरफ्तार;10 मोबाइल बरामद

by Tarun Bhardwaj • May 6, 2026
Cunning 'Female Thief Gang' from Karnataka, Active in Vrindavan, Arrested

Mathura News: वृंदावन में सक्रिय कर्नाटक का शातिर ‘महिला चोर गिरोह’ गिरफ्तार;10 मोबाइल बरामद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। वृंदावन में मंदिरों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के मोबाइल और कीमती सामान पार करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चौंकाने वाली बात यह है कि 5 महिलाएं शामिल हैं।

मंदिरों की भीड़ में ‘हाथ की सफाई’

यह गिरोह विशेष रूप से वृंदावन के प्रमुख मंदिरों, जैसे बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर, में आने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मारुति, प्रियंका, रक्षिता, शोभा, नवीना और शांता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी कर्नाटक राज्य के रहने वाले हैं और एक अंतरराज्यीय गिरोह के रूप में सक्रिय थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रशियन बिल्डिंग चौराहे के पास कुछ संदिग्ध लोग चोरी के मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए इन सभी को सुनरख के कच्चे रास्ते से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ का लाभ उठाकर भक्तों के पर्स और मोबाइल चोरी करते थे।

कड़ी कानूनी कार्रवाई

मथुरा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर इस तरह के शातिर महिला गिरोह की गिरफ्तारी से श्रद्धालुओं के बीच सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Bander: बॉबी देओल के ‘रॉकस्टार’ लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका; कल रिलीज होगा फिल्म का टीजर

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक