Mon, Oct 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: 12 थानों की पुलिस ने चलाया नाइट चेकिंग अभियान; 1 हजार 125 वाहनों को किया चेक 85 के किए चालान

by Tarun Bhardwaj • May 11, 2026
Police from 12 stations conducted a night checking drive

Mathura News: 12 थानों की पुलिस ने चलाया नाइट चेकिंग अभियान; 1 हजार 125 वाहनों को किया चेक 85 के किए चालान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। एसएसपी के निर्देश पर एक दर्जन थानों में पुलिस ने बीती रात चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही 85 वाहनों के चालान किए गए।

एसपीआरए सुरेशचंद रावत ने बताया कि 12 थानों में संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध वाहनों को बीती रात चेक करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने इस क्रम में अभियान चलाया। महावन थाने ने 109 वाहनों को चेक किया और 11 वाहनों का चालान किया। बल्देव ने 120 वाहनों को चेक किया और 15 वाहनों के चालान किए और दो वाहनों को सीज किया।

इसी तरह राया ने 85 वाहनों को चेक किया और 6 वाहनों के चालान किए। मांट ने 75 वाहनों में से 3 वाहनों के चालान किए। सुरीर ने 42 वाहनों में से तीन, नौहझील ने 45 में 6, शेरगढ़ ने 82 में से 6, छाताने 66 में से 11,कोसीकलां ने 106 में से 10 के चालान किए एक वाहन को सीज किया,बरसाना ने 45 में से 4. मगोर्रा ने 75 में से 16, गोवर्धन ने 275 वाहनों को चेक किया और 16 वाहनों के चालान किए और एक वाहन को सीज किया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों पर सरकार का ‘फुल स्टॉप’; “देश में पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया ‘मिशन शक्ति’ अभियान कल 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन; डिजिटल आतिशबाजी और ड्रोन से पुष्पवर्षा बनेगी मुख्य आकर्षण BCCI ने टीम इंडिया की चयन समिति में किया बड़ा बदलाव भारत-US ट्रेड डील पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने नाबाद 400 रन ठोककर तोड़ा 77 साल पुराना रिकॉर्ड मथुरा के नौहझील में आयोजित ऐतिहासिक दशहरा दंगल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे शिरकत एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले 3 शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और अज्ञात वाहन में टक्कर, एक महिला की मौत और चार लोग घायल