Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों पर सरकार का ‘फुल स्टॉप’; “देश में पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं”

by Tarun Bhardwaj • May 11, 2026
Government Puts a 'Full Stop' to Reports of Petrol and Diesel Shortages

पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों पर सरकार का ‘फुल स्टॉप’; “देश में पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं”

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को देशवासियों से ईंधन और गैस के ‘किफायती इस्तेमाल’ की अपील के बाद फैली घबराहट (Panic Buying) को शांत करने के लिए सोमवार को केंद्र सरकार ने मोर्चा संभाला। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है।

रिफाइनरियां फुल मोड में, सप्लाई चेन दुरुस्त

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा किसी भी रिटेल आउटलेट या पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म होने की कोई सूचना नहीं है। घरेलू गैस (LPG) की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी है। वितरण केंद्रों पर पर्याप्त सिलेंडर मौजूद हैं।

आंकड़ों में सप्लाई की हकीकत

सरकार ने पिछले तीन दिनों के वितरण आंकड़े जारी कर यह साबित किया कि संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। पिछले 72 घंटों में 1.26 करोड़ बुकिंग प्राप्त हुईं, जिनके बदले 1.14 करोड़ सिलेंडर सफलतापूर्वक डिलीवर किए जा चुके हैं। 17,000 टन से ज्यादा कमर्शियल एलपीजी और 762 टन ऑटो एलपीजी की बिक्री हुई है। छोटे परिवारों और मजदूरों के लिए 1,40,000 से ज्यादा 5 किलो वाले (FTL) सिलेंडरों की बिक्री की गई है।

पीएम मोदी की अपील का ‘असली’ उद्देश्य

सरकार ने साफ किया कि प्रधानमंत्री की रविवार की अपील का मतलब आपूर्ति की कमी नहीं, बल्कि आर्थिक रणनीति था। मिडिल-ईस्ट (ईरान युद्ध) के तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। पीएम चाहते हैं कि भारतीय नागरिक कम खपत कर विदेशी मुद्रा बचाने में मदद करें। पीएम ने अगले एक साल तक सोने की खरीद और गैर-जरूरी विदेश यात्राओं से बचने का आग्रह किया है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को बाहरी झटकों से सुरक्षित रखा जा सके।

विपक्ष और जनता के लिए संदेश

मंत्रालय के इस बयान का उद्देश्य उस भ्रम को तोड़ना है जिसके तहत लोग पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगाने लगे थे। सरकार ने दोहराया है कि यह ‘कमी का संकट’ नहीं बल्कि ‘भविष्य की तैयारी’ का आह्वान है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से खरीदारी करें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Hantavirus: MV होंडियस क्रूज जहाज पर मिले संक्रमित मरीज; अमेरिका और ब्रिटेन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक