Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Patna: Viral Video के बाद खान सर की मुश्किलें बढ़ीं, आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज; गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश

by Tarun Bhardwaj • June 5, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में दो दिग्गज और नामचीन कोचिंग संस्थानों के बीच शुरू हुई वर्चस्व की लड़ाई ने अब एक बेहद गंभीर और नया मोड़ ले लिया है। देश भर के छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर अब सीधे तौर पर पुलिसिया कार्रवाई के रडार पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल होने और पुख्ता सबूत मिलने के बाद पटना की कदमकुआं थाना पुलिस ने खान सर के खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है। पुलिस अब खान सर की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और तलाश में जुट गई है, जिससे पटना के शिक्षा जगत में भारी हड़कंप मच गया है।

रिजल्ट के दावों और पोस्टर विवाद

इस पूरे हाई-प्रोफाइल विवाद की पटकथा बीते 27 मई को उस समय लिखी गई, जब बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित हुआ। रिजल्ट आते ही ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के फैजल खान और ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग’ के निदेशक रौशन आनंद, दोनों ने ही अपने-अपने कोचिंग संस्थानों से सबसे ज्यादा छात्रों के चयनित होने के बड़े-बड़े दावे ठोक दिए। दोनों ही पक्षों ने सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़े सम्मान समारोह आयोजित किए और अपनी पीठ थपथपाने के लिए पटना की सड़कों और चौराहों पर बढ़-चढ़कर पोस्टर-बैनर लगा दिए।

विवाद की असली जड़ तब बनी, जब आरोप लगा कि फैजल खान (खान सर) के स्टाफ ने ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बोर्ड के ऊपर अपना बैनर जबरन चिपका दिया और कदमकुआं स्थित कैंपस में लगे रौशन आनंद के एक पोस्टर को फाड़ दिया। इस पोस्टर विवाद ने बारूद में चिंगारी का काम किया और दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। इसके बाद 2 और 3 जून की दरमियानी रात को दोनों गुटों के बीच जमकर बवाल, होर्डिंग तोड़ने, पथराव और हिंसक झड़प हुई, जिसमें खान सर के सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए।

एक वीडियो से खुली थी पोल, अब दूसरे पलट दी कहानी

शुरुआत में इस घटना के बाद खान सर ने खुद मीडिया के सामने आकर सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि उनके संस्थान के बाहर दूसरे पक्ष द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई और दहशत फैलाई गई। खान सर के इस बयान के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुरुआती जांच और आरोपों के आधार पर ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद उनके संस्थान के विभिन्न सेंटरों के छात्र सड़कों पर उतर आए और पोस्टर-बैनर लेकर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे।

लेकिन, अगले ही दिन सोशल मीडिया पर एक नया सीसीटीवी और मोबाइल वीडियो वायरल होने से पूरी कहानी पूरी तरह से पलट गई। इस नए वीडियो में रौशन आनंद के लोग नहीं, बल्कि खुद खान सर के संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के निजी सुरक्षा गार्ड सरेआम गोलियां चलाते हुए और फायरिंग करते नजर आए। वीडियो सामने आते ही पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और खान ग्लोबल स्टडीज परिसर पहुंचकर खान सर के दो सुरक्षा गार्डों को हथियारों के साथ धर दबोचा। पुलिस ने दोनों गार्ड्स के हथियार जब्त कर फॉरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेज दिए हैं।

खान सर बोले— ‘सेल्फ डिफेंस में हुई फायरिंग

कदमकुआं थाने में अपने खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद खान सर ने अपनी सफाई पेश की है। खान सर का कहना है कि उनके कोचिंग कैंपस पर विपक्षी गुट द्वारा हमला, ईंट-पत्थरबाजी और गार्ड्स के साथ मारपीट की जा रही थी, जिसके जवाब में उनके सुरक्षा गार्ड्स ने पूरी तरह से ‘सेल्फ डिफेंस’ (आत्मरक्षा) में हवाई फायरिंग की थी। हालांकि, खान सर ने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर की आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन वे देश के एक जिम्मेदार नागरिक के नाते पुलिस प्रशासन की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा में सुरक्षा गार्डों द्वारा की गई फायरिंग के तकनीकी पहलुओं को उनकी सुरक्षा एजेंसी कोर्ट और पुलिस के समक्ष रखेगी।

पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

पटना पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, कोचिंग कैंपस में हुई इस गुंडागर्दी, वायरल वीडियो की तकनीकी जांच और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर ही फैजल खान उर्फ खान सर को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है कि इस हिंसक घटनाक्रम को भड़काने और अवैध रूप से फायरिंग कराने में किसकी क्या भूमिका रही थी। बच्चों का भविष्य संवारने और उन्हें कानून का पाठ पढ़ाने का दावा करने वाले दो बड़े शिक्षकों की यह आपसी जंग अब पुलिस थानों से होते हुए अदालत की चौखट पर पहुंच चुकी है। फिलहाल, एफआईआर दर्ज होने के बाद पटना पुलिस खान सर की तलाश और गिरफ्तारी के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी में है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: फिम में दिखा डेविड धवन का पुराना रंग; कन्फ्यूजन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ढाका ने BSF पर लगाया ‘पुश-इन’ का गंभीर आरोप Viral Video और पुख्ता सबूत मिलने के बाद खान सर की मुश्किलें बढ़ीं फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में दिखा डेविड धवन का पुराना रंग BJP से इस्तीफा देने के बाद पूर्व IPS के. अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का एलान RBI रेपो रेट लगातार तीसरी बार 5.25% पर स्थिर मथुरा में पति ने पत्नी को सीने में मारी गोली; फिर खुद ने भी की सुसाइड बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा