Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द; सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

by Tarun Bhardwaj • June 23, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण कोचिंग अग्निकांड ने जहाँ एक तरफ पूरे प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है। इस ह्रदयविदारक हादसे में 15 होनहार छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत और कई अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से बॉलीवुड हस्तियाँ भी बेहद स्तब्ध और दुखी हैं।

इसी बीच, अपनी दरियादिली और सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा कर इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने बच्चों को हमेशा के लिए खो देने वाले पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सोनू सूद का भावुक पोस्ट

सोनू सूद ने ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक क्लासरूम ऐसा होना चाहिए जो बच्चों के सपनों को आगे बढ़ाए और उन्हें उड़ान दे, न कि ऐसा जो सपने देखने वाले मासूमों को उनकी आखिरी मंजिल तक पहुँचा दे। लखनऊ अग्निकांड की इस भयावह खबर ने मेरा दिल पूरी तरह से तोड़ दिया है।

अभिनेता ने आगे लिखा कि इस दर्दनाक हादसे में न जाने कितनी ही युवा जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं और उनके साथ ही परिवार के कितने ही हसीन सपने पल भर में बिखर गए। ये बच्चे हमारे देश के भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और समाज में बड़ा बदलाव लाने वाले सिपाही थे, जिनका जीवन का सफर शुरू होने से पहले ही इतनी बेरहमी से खत्म हो गया।

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना

सोनू सूद ने अपने पोस्ट के जरिए उन शोकाकुल माता-पिता और परिजनों का ढांढस बंधाने की कोशिश की, जिनके बच्चों की इस अग्निकांड में असमय मौत हो गई। उन्होंने लिखा कि जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने जिगर के टुकड़ों को खोया है, उनके इस असीमित दुख और दर्द को कम करने के लिए दुनिया का कोई भी शब्द काफी नहीं है। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं और मैं ईश्वर से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

सिस्टम पर चोट करते हुए सोनू सूद ने आगे लिखा कि इन बेकसूर बच्चों के लिए हमारे आंसुओं से कहीं ज्यादा जरूरी यह है कि हम अब जागें। सरकार और समाज को मिलकर बच्चों को सुरक्षित माहौल, सुरक्षित इमारतें और मजबूत सुरक्षा इंतजाम देने होंगे, ताकि भविष्य में ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली त्रासदी दोबारा किसी भी कोने में कभी न हो।

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि सोमवार, 22 जून को लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरानिया इलाके की एक 3 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में शार्ट सर्किट और एसी कंप्रेसर फटने से अचानक विकराल आग लग गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते उन्होंने दूसरी और तीसरी मंजिल पर चल रहे एनीमेशन सेंटर व कोचिंग संस्थान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से घिरे कई छात्रों ने जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल की खिड़कियों से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

सूचना मिलने पर दमकल और एसडीआरएफ की टीमों ने घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन तब तक दम घुटने और जलने के कारण 15 छात्रों की मौत हो चुकी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया गया है और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने उस अवैध और खतरनाक बिल्डिंग को पूरी तरह से ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Lionel Messi ने रचा इतिहास; मिरोस्लाव क्लोजा का रिकॉर्ड तोड़ बने वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से दिया इस्तीफा अलीगंज के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत सेल्समैन की आँखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने की 5 लाख से अधिक की लूट जियो ने लॉन्च किया Jio Bharat V4 4G फीचर फोन