Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Lionel Messi ने रचा इतिहास; मिरोस्लाव क्लोजा का रिकॉर्ड तोड़ बने वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

by Tarun Bhardwaj • June 23, 2026
Lionel Messi makes history

Lionel Messi ने रचा इतिहास; मिरोस्लाव क्लोजा का रिकॉर्ड तोड़ बने वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर और कप्तान Lionel Messi ने फुटबॉल इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया है। मेसी अब फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में मेसी ने जादू बिखेरते हुए दो शानदार गोल दागे। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप में अपने कुल गोलों की संख्या को 18 तक पहुंचा दिया है, जिसमें उन्होंने 28 मैचों का सफर तय किया है।

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी और मौजूदा चैंपियन ने शान से राउंड ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। Lionel Messi ने इस मुकाबले में जर्मनी के पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजा के 16 गोलों के सर्वकालिक रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।

डलास स्टेडियम में रचा इतिहास

डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 38 वर्षीय Lionel Messi का जलवा देखने को मिला। मैच के 39वें मिनट में थियागो अल्माडा ने बाईं ओर फाकुंडो मेडिना को एक बेहतरीन पास दिया। मेडिना ने बिना देर किए गेंद को डी-बॉक्स के किनारे खड़े मेसी की तरफ बढ़ा दिया, जहाँ कप्तान ने अपने जादुई लेफ्ट फुटेड शॉट से गेंद को नेट के निचले कोने में धकेल दिया। यह मेसी का वर्ल्ड कप इतिहास में 17वां गोल था, जिसने क्लोजा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इसके बाद, मैच के आखिरी पलों यानी इंजरी टाइम (95वें मिनट) में अर्जेंटीना ने घातक काउंटर अटैक किया। स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज के शॉट को विपक्षी गोलकीपर ने रोका, लेकिन रिबाउंड पर मुस्तैद मेसी ने दो डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस दूसरे गोल के साथ ही अर्जेंटीना की 2-0 से जीत सुनिश्चित हो गई।

9वें मिनट में पेनल्टी चूके, बना एक अनचाहा रिकॉर्ड

इतिहास रचने से पहले मेसी को मैच के शुरुआती लम्हों में ही एक बड़ा झटका लगा था। 9वें मिनट में लॉटारो मार्टिनेज पर ऑस्ट्रियाई डिफेंडर द्वारा किए गए फाउल के कारण अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली थी। पूरा स्टेडियम मेसी के रिकॉर्ड गोल का इंतजार कर रहा था, लेकिन मेसी का शॉट पोस्ट के बाहर चला गया।

इस चूक के साथ मेसी के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया; वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 3 पेनल्टी मिस करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले घाना के असामोआ ग्यान ने दो पेनल्टी मिस की थीं। इसके बाद 18वें मिनट में भी उन्हें मौका मिला, लेकिन ऑस्ट्रिया के डिफेंडरों और गोललाइन के पास डेविड अलाबा के शानदार बचाव ने उन्हें रोक दिया था।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 5 गोल

पिछले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाने वाले लियोनेल मेसी इस समय गजब की फॉर्म में हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में मेसी 5 गोल के साथ ‘गोल्डन बूट’ की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि जर्मनी के डेनिज उंडाव 3 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

इसके साथ ही मेसी अब वर्ल्ड कप के लगातार 6 मैचों में गोल करने वाले दुनिया के महज तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के महान खिलाड़ी जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: George Kurian Resigns: केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा; राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने पर छोड़ा पद

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा