Sat, Jun 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Apple Price Hike: Apple ने मैकबुक और आईपैड की कीमतों में की 42% तक की भारी बढ़ोतरी; जानें नए रेट

by Tarun Bhardwaj • June 26, 2026
Apple Price Hike

Apple Price Hike: Apple ने मैकबुक और आईपैड की कीमतों में की 42% तक की भारी बढ़ोतरी; जानें नए रेट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अगर आप एप्पल (Apple) का नया लैपटॉप या टैबलेट खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपको जेब बहुत ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple ने भारत समेत वैश्विक बाजार में अपने मैकबुक (MacBook) और आईपैड (iPad) की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर सबको चौंका दिया है। कंपनी ने अलग-अलग मॉडलों के दाम 20 प्रतिशत से लेकर 42 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। एप्पल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इन बढ़ी हुई नई कीमतों को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

इतिहास में पहली बार पार्ट्स इतने महंगे

Apple ने अचानक की गई इस भारी मूल्य वृद्धि के पीछे ‘मेमोरी चिप’ और ‘स्टोरेज’ की लगातार बढ़ती लागत को मुख्य वजह बताया है। कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर समझाया कि वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल और क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है। एआई तकनीकों को सुचारू रूप से चलाने के लिए दुनिया भर में बड़े-बड़े डेटा सेंटर्स का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी वजह से इनमें इस्तेमाल होने वाली हाई-एंड चिप और मेमोरी की डिमांड अचानक चरम पर पहुंच गई है।

मांग और आपूर्ति के इस असंतुलन के कारण इन पार्ट्स की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में आसमान छू रही हैं। एप्पल के मुताबिक, कंपनी के इतिहास में पार्ट्स के दामों में इतनी तेज और अप्रत्याशित बढ़ोतरी पहले कभी नहीं देखी गई। कंपनी अब तक इस अतिरिक्त वित्तीय बोझ को खुद वहन कर रही थी, लेकिन अब मजबूरी में इसका एक बड़ा हिस्सा ग्राहकों के कंधों पर डालना पड़ रहा है।

आईपैड एयर पर लगा सबसे बड़ा झटका

एप्पल द्वारा जारी किए गए नए प्राइस स्ट्रक्चर के अनुसार, अलग-अलग मॉडलों के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिसमें सबसे पावरफुल M5 Pro चिप वाले 14-इंच मैकबुक प्रो की कीमत में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके चलते जो लैपटॉप पहले ₹2,49,900 में मिलता था, उसके लिए अब ग्राहकों को सीधे ₹50,000 अतिरिक्त देकर ₹2,99,900 चुकाने होंगे।

वहीं सबसे तगड़ा झटका आईपैड प्रेमियों को लगा है, क्योंकि 13-इंच आईपैड एयर के बेसिक मॉडल की कीमत में रिकॉर्ड 41.22 प्रतिशत की भारी-भरकम बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह टैबलेट ₹84,900 से बढ़कर सीधे ₹1,19,900 का हो गया है यानी ग्राहकों के लिए एक झटके में ₹35,000 महंगा हो गया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने अन्य लोकप्रिय मॉडल्स जैसे मैकबुक नियो, मैकबुक एयर और आईपैड प्रो (वाई-फाई) के दामों में भी भारी वृद्धि लागू की है।

विशेषज्ञों की राय

टेक बाजार और गैजेट्स इंडस्ट्री पर बारीक नजर रखने वाली मशहूर कंपनी ‘काउंटरपॉइंट रिसर्च’ के वाइस प्रेसिडेंट नील शाह ने इस बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एप्पल द्वारा की गई यह मूल्य वृद्धि कोई सामान्य या मामूली प्राइस हाइक नहीं है। यह इस बात का साफ संकेत है कि ग्लोबल मार्केट में चिप और प्रोसेसर महंगे होने की वजह से अब पूरे कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट बाजार का ढांचा और गणित हमेशा के लिए बदलने जा रहा है।

इस पूरी खबर के बीच आम भारतीय ग्राहकों के लिए राहत की बात सिर्फ इतनी है कि एप्पल ने फिलहाल अपने सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट यानी आईफोन (iPhone) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आईफोन के सभी मॉडल अभी पुरानी कीमतों पर ही उपलब्ध रहेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड: महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा; सीएम योगी की क्लीयर कट चेतावनी

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

महाराष्ट्र के ठाणे में टीईटी (TET) का प्रश्न पत्र लीक केतन अग्रवाल केस में नया खुलासा; सिया और चेतन ने चैट्स किए थे डिलीट 2 बार की चैंपियन उरुग्वे को हराकर स्पेन नॉकआउट में दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर की भीषण एयरस्ट्राइक आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू टला एडवोकेट उज्ज्वल निकम लड़ेंगे मृतक केतन अग्रवाल का केस CBSE ‘थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी’ पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान