यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय ऐतिहासिक सेशेल्स दौरा सोमवार को बेहद सफलताओं के साथ संपन्न हो गया। अपनी यात्रा के आखिरी दिन पीएम मोदी ने सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में भारतीय समुदाय के लोगों (प्रवासी भारतीयों) से गर्मजोशी से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस ऐतिहासिक द्विपक्षीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कई महत्वपूर्ण और सामरिक समझौतों पर मुहर लगी है। डिजिटल पेमेंट (UPI) और ₹1250 करोड़ का लोन भारत और सेशेल्स ने आपसी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए 19 बड़े समझौतों और विकास परियोजनाओं का एलान किया है। इन समझौतों में सबसे प्रमुख सेशेल्स में भारत के UPI आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली को शुरू करना है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, भारत ने सेशेल्स के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1,250 करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट (लोन) देने की घोषणा की है। दोनों देशों ने साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और समुद्री सुरक्षा जैसे भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है। सैन्य और मानवीय सहायता राजनयिक संबंधों के स्वर्ण जयंती (50 वर्ष) के विशेष अवसर पर भारत ने सच्चे मित्र की भूमिका निभाते हुए सेशेल्स को कई रक्षा और मानवीय उपहार सौंपे। भारत की ओर से सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल (समुद्री सुरक्षा के लिए), 10 यूटिलिटी वाहन, 5 नौकाएं, 6 जीवनरक्षक एम्बुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट की खेप सौंपी गई। इस मौके पर भारतीय नौसेना के आधुनिक युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक भी सेशेल्स की समुद्री संप्रभुता को सम्मान देने पोर्ट विक्टोरिया पहुंचे। मुख्य अतिथि बने पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस (स्वतंत्रता दिवस) समारोह में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शामिल हुए। वे सेशेल्स के इस गौरवशाली समारोह में हिस्सा लेने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित भव्य सैन्य परेड में भारतीय सेना की ओर से असम राइफल्स, भारतीय नौसेना और नौसेना के शानदार मार्चिंग बैंड ने हिस्सा लेकर समां बांध दिया। परेड के दौरान जब भारतीय सैन्य दल मुख्य मंच के सामने से गुजरा, तो प्रधानमंत्री मोदी ने खड़े होकर अपने जवानों का अभिवादन किया और उन्हें सम्मान दिया। सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित सेशेल्स सरकार ने भारत के साथ अपने प्रगाढ़ संबंधों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्जियन ऑफ... ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ ही पीएम मोदी को अब तक दुनिया के रिकॉर्ड 34 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। अपनी रवानगी से ठीक पहले पीएम मोदी ने विक्टोरिया के प्रसिद्ध पीस पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां स्थित ऐतिहासिक 'अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर' का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और दोनों देशों की सुख-समृद्धि की कामना की। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर CBSE की नई गाइडलाइंस जारी; 10वीं के छात्रों को नहीं देनी होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]