Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

RRB Group D Result 2024: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट और जोन-वाइज कटऑफ जारी; ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

by Tarun Bhardwaj • July 1, 2026
RRB Group D Result Out

RRB Group D Result 2024: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट और जोन-वाइज कटऑफ जारी; ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी की राह देख रहे देश के करोड़ों युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बहुप्रतीक्षित सीईएन 08/2024 ग्रुप डी भर्ती (RRB Group D) की लिखित परीक्षा का परिणाम (Result) और जोन-वाइज कटऑफ आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे में कुल 32,438 रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा में शामिल हुए 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार अब आरआरबी की क्षेत्रीय (Regional) आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

16 अंकों के रोल नंबर से चेक करें अपना स्कोर

रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने 16 संख्या वाले रोल नंबर का प्रयोग करना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) के जरिए लॉगिन करके अपना पर्सेंटाइल स्कोर (Percentile Score) और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स (Normalized Marks) भी चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा (CBT) के आधार पर अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की जोन-वाइज पीडीएफ मेरिट लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जारी किए गए नतीजों के मुताबिक, प्रयागराज रीजन में अनारक्षित (General) वर्ग की कटऑफ सबसे हाई रही है, जो 78.12573 दर्ज की गई है।

इन उम्मीदवारों को PET से मिलेगी छूट

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती में पीडब्ल्यूबीडी (PwBD), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और सीसीएए (CCAA) श्रेणी के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से पूरी तरह छूट दी गई है। यही वजह है कि इन विशिष्ट श्रेणी के अभ्यर्थियों के रोल नंबर पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की मुख्य लिस्ट में शामिल नहीं हैं। इन सभी छूटे हुए पात्र अभ्यर्थियों की अलग से सूची जोनल रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठों (RRC) द्वारा जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड:

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट्स (जैसे- rrbcdg.gov.in या rrbbbs.gov.in) पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिए गए “CEN 08/2024: Result and cut-off for Shortlisting of candidates for PET” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की रिजल्ट पीडीएफ (PDF) फाइल कटऑफ के साथ खुल जाएगी।
  4. इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl+F (या मोबाइल में सर्च बार) का उपयोग करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  5. यदि आपका रोल नंबर इस लिस्ट में प्रदर्शित होता है, तो इसका अर्थ है कि आप अगले चरण (PET) के लिए सफलतापूर्वक चयनित हो चुके हैं।
  6. लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों को अब अनिवार्य रूप से अगले चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लेना होगा, जिसकी तिथियां जल्द ही जोनल रेलवे द्वारा घोषित की जाएंगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: व्यापार समझौते से ठीक पहले अमेरिका ने भारतीय कंपनियों को दी बड़ी राहत; US ट्रेजरी ने SDN लिस्ट से कंपनियों को हटाया

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का टीज़र आउट रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट और जोन-वाइज कटऑफ जारी व्यापार समझौते से ठीक पहले अमेरिका ने भारतीय कंपनियों को दी बड़ी राहत दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराकर आग का गोला बनी स्लीपर बस उन्नाव में बेकाबू स्लीपर बस ने कार के उड़ाए परखच्चे ‘लॉक अप’ में Sunita Ahuja का बड़ा खुलासा RBI ने भारतीय वित्तीय व्यवस्था को बताया पूरी तरह सुरक्षित सर्जियो गोर ने सुनाया ट्रंप और मोदी की दोस्ती का किस्सा