यूनिक समय, मथुरा। जिले में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के कुशल निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलेभर में विशेष चौकसी बरती जा रही है। शुक्रवार रात शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सघन गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों ने संभाली कमान त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की कमान वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं संभाल रखी है। एसपी ग्रामीण आईपीएस आलोक राज नारायण ने स्वयं ग्रामीण आंचल में मोर्चा संभालते हुए देर रात तक बाजारों, प्रमुख सड़कों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ गश्त की और सभी थाना प्रभारियों एवं अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी महावन और थाना प्रभारी राया ने पुलिस बल के साथ कस्बा राया के मुख्य बाजारों में गश्त कर स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और नागरिकों से संवाद स्थापित किया, सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया और उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक प्राथमिकता और सुरक्षा दिशानिर्देश एसपी ग्रामीण आलोक राज नारायण ने बताया कि त्योहारों के अवसर पर बाजारों में आमजन की आवाजाही कई गुना बढ़ जाती है, जिससे सुगम यातायात और नागरिक सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पिकेट ड्यूटी, संदिग्ध वाहनों की जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि संपूर्ण ब्रज क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब; राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में GRAP-3 की कड़ी पाबंदियां लागू ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]