Wed, Jul 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ICC T20 Ranking में बड़ा उलटफेर; नंबर-1 की कुर्सी पर ईशान किशन का जलवा बरकरार, सूर्यकुमार यादव बाहर

by Tarun Bhardwaj • July 8, 2026
Ishan Kishan continues to shine in the number 1 spot

ICC T20 Ranking में बड़ा उलटफेर; नंबर-1 की कुर्सी पर ईशान किशन का जलवा बरकरार, सूर्यकुमार यादव बाहर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग जारी कर दी गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही मौजूदा टी20 सीरीज के बीच आईसीसी के इस बड़े अपडेट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इस बार की रैंकिंग में वैसे तो बहुत ज्यादा उथल-पुथल देखने को नहीं मिली है, लेकिन भारतीय नजरिए से कई महत्वपूर्ण बदलाव जरूर हुए हैं। जहां टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर ईशान किशन नंबर वन की पायदान पर मजबूती से जमे हुए हैं, वहीं इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बैथल ने लंबी छलांग लगाकर सबको चौंका दिया है। दूसरी तरफ, लंबे समय तक टी20 के बेताज बादशाह रहे सूर्यकुमार यादव के प्रशंसकों के लिए थोड़ी मायूस करने वाली खबर आई है।

ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ICC T20 Ranking में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज की कुर्सी पर मजबूती से काबिज हैं। इंग्लैंड सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के दम पर ईशान को रेटिंग अंकों में हल्का सा फायदा मिला है। अब उनकी रेटिंग बढ़कर 897 अंक हो गई है। गौरतलब है कि 1 जुलाई को ईशान किशन की रेटिंग 876 थी, जिसमें अब सुधार हुआ है। हालांकि, कुछ समय पहले तक वह 904 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग रेटिंग अंक तक पहुंच चुके थे, जिससे वह अभी थोड़े पीछे हैं, लेकिन इसके बावजूद शीर्ष पर उनका दबदबा पूरी तरह कायम है।

अभिषेक शर्मा दे रहे हैं कड़ी टक्कर

ICC T20 Ranking की सबसे सुखद तस्वीर यह है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दो बल्लेबाज भारत के ही हैं। नंबर वन पर ईशान किशन हैं, तो वहीं दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के ही युवा सनसनी अभिषेक शर्मा उनका पीछा कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा की मौजूदा रेटिंग 881 अंकों की है। यानी ईशान और अभिषेक के बीच रेटिंग का अंतर बेहद कम रह गया है। आने वाले मैचों में दोनों के बीच नंबर वन की गद्दी के लिए दिलचस्प जंग देखने को मिल सकती है।

इंग्लैंड के जैकब बैथल की लंबी छलांग

इस रैंकिंग अपडेट में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जैकब बैथल सबसे बड़े ‘जैनर’ बनकर उभरे हैं। भारत के खिलाफ शानदार खेल का इनाम उन्हें मिला है और उन्होंने एक साथ 7 पायदानों की लंबी छलांग लगाते हुए सीधे टॉप-10 में एंट्री मार ली है। जैकब बैथल अब 708 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के 8वें नंबर के टी20 बल्लेबाज बन गए हैं।

इसके विपरीत, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और ‘मिस्टर 360 डिग्री’ सूर्यकुमार यादव को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। चोट या अन्य कारणों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्या की रैंकिंग लगातार गिर रही है। इस बार वह सीधे 5 स्थान नीचे खिसक कर टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव अब 687 रेटिंग अंकों के साथ सीधे 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत-इंग्लैंड सीरीज के बचे दो मैच बदलेंगे आगे की तस्वीर

क्रिकेट पंडितों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस रैंकिंग में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के अभी दो मुकाबले बाकी हैं। सीरीज का चौथा मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि आखिरी और पांचवां मैच 11 जुलाई को होना है। अगले हफ्ते जब आईसीसी दोबारा अपनी साप्ताहिक रैंकिंग अपडेट करेगी, तब इन दोनों मैचों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन जोड़ा जाएगा। ऐसे में देखना बेहद दिलचस्प होगा कि सीरीज के समापन के बाद ईशान किशन अपनी बादशाहत बरकरार रख पाते हैं या अभिषेक शर्मा उन्हें पछाड़कर नंबर वन बनते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से शेयर बाजार में आया भूचाल; सेंसेक्स 1600+ अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में नंबर-1 की कुर्सी पर ईशान किशन का जलवा बरकरार ट्रंप के एक बयान से शेयर बाजार में आया भूचाल ईरान-अमेरिका सीजफायर खत्म; रातभर भीषण हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान सौरव गांगुली के जन्मदिन पर ‘दादा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट UP के सीएम योगी ने ‘मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना’ का किया शुभारंभ बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में पीए प्रमोद नौटियाल की बढ़ी मुश्किलें शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर नाबालिग बच्ची के बलात्कार और उसकी हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर