यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा सैन्य टकराव अब एक बेहद विनाशकारी और सीधे महायुद्ध के रूप में तब्दील हो चुका है। दोनों ही देश एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। इस महायुद्ध के बीच अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के गृह शहर 'मशहद' पर भीषण एयरस्ट्राइक करते हुए वहां के दो मुख्य पुलों को पूरी तरह से नेस्तनाबूत कर दिया है। यह ईरान के लिए एक बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक और रणनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि गुरुवार (9 जुलाई) को ही खामेनेई की पार्थिव देह को उनके इसी पैतृक शहर मशहद में दफनाया जाना है। जनाजे को प्रभावित करने की कोशिश अमेरिकी सेना द्वारा मशहद शहर के पुलों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान सरकार और वहां की जनता में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति भयंकर आक्रोश व्याप्त है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप जानबूझकर अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार और जनाजे के कार्यक्रम को प्रभावित करने की घटिया कोशिश कर रहे हैं। ईरान के लोगों में इस वक्त अमेरिका के खिलाफ भयंकर गुस्सा भरा है; मशहद शहर के एक प्रमुख होटल पर तो बकायदा एक बड़ा बैनर लटकाया गया है, जिस पर खुलेआम लिखा है— 'We will kill Trump' (हम ट्रंप को मार डालेंगे)। ईरान का पलटवार अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की कुलीन सैन्य शाखा 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने भी बहुत बड़ा और घातक पलटवार किया है। ईरान की नौसेना और एयरोस्पेस फोर्स ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर रातभर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले किए। IRGC के मुताबिक, उन्होंने कुवैत के अरिफजान और अली अल सलेम एयर बेस को निशाना बनाया, जबकि बहरीन के जुफैर और शेख ईसा में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर तबाही मचाई। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज के अनुसार, बहरीन में हुआ एक मिसाइल धमाका अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े (US Fifth Fleet) के मुख्यालय के बेहद करीब हुआ है। IRGC ने इसे अमेरिका की "आक्रामक कार्रवाई" के खिलाफ पहला दंडात्मक जवाब बताया है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सख्त चेतावनी मिडिल ईस्ट में भड़के इस युद्ध के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) का एक बेहद सख्त और कड़ा बयान सामने आया है। जेडी वेंस ने ईरान पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल जहाजों पर हमले फिर से शुरू करके ईरान ने अमेरिका के साथ हुए हालिया समझौते का गंभीर उल्लंघन किया है। वेंस ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग में फिर से जहाजों को रोकने या उन पर हमला करने की हिमाकत की, तो उसे ऐसा करारा जवाब दिया जाएगा जो उसने इतिहास में कभी नहीं देखा होगा। हालांकि, इस युद्ध में अमेरिका को भी बहुत भारी सैन्य और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। एबीसी न्यूज (ABC News) की एक रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि इस युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक ईरान ने अमेरिकी वायुसेना के अत्याधुनिक 30 MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराए हैं। आपको बता दें कि एक अकेले MQ-9 रीपर ड्रोन की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ डॉलर (30 मिलियन डॉलर) होती है, जिसके हिसाब से अमेरिका को अरबों रुपये का फटका लग चुका है। पूरे खाड़ी क्षेत्र में हाई अलर्ट ईरान के जवाबी हमलों के बाद बहरीन, कुवैत और कतर समेत पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। बहरीन और कतर में रातभर एयर रेड सायरन बजते रहे और नागरिकों से खिड़कियों से दूर रहने की अपील की गई। वहीं, कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है। इस बीच, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमेरिका पर एकतरफा सीजफायर और समझौता (MoU) तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक "अपराधी और हत्यारा" करार देते हुए संकल्प लिया कि ईरान अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर गोवर्धन में हाई-लेवल बैठक; 9 जोन में बंटा मेला क्षेत्र ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]