Tue, Jul 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Cricket News: सीरीज हार के बाद कप्तान शुभमन गिल को आईसीसी से बड़ा झटका; नाथन स्मिथ बने ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’

by Tarun Bhardwaj • July 20, 2026
Major setback for Shubman Gill from the ICC

Cricket News: सीरीज हार के बाद कप्तान शुभमन गिल को आईसीसी से बड़ा झटका; नाथन स्मिथ बने ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान शुभमन गिल के लिए समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली करारी हार के जख्म अभी पूरी तरह सूखे भी नहीं थे कि 24 घंटे के भीतर कप्तान गिल को एक और बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जून 2026 के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ (Player of the Month) अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है।

जून महीने में बल्ले से रनों की बरसात करने के बावजूद शुभमन गिल यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने से चूक गए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने गिल को पछाड़कर मेन्स कैटेगरी में बाजी मारी है, जबकि वीमेन्स कैटेगरी में इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी डैनी व्याट हॉज ने बाजी मारी है।

लॉर्ड्स के हीरो नाथन स्मिथ ने मारी बाजी

आईसीसी की ओर से जून महीने के बेस्ट खिलाड़ी चुने गए न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाया था। न्यूजीलैंड की 2-1 से ऐतिहासिक जीत में स्मिथ सबसे बड़े हीरो साबित हुए, जिन्होंने पूरी सीरीज में कुल 16 विकेट चटकाए। ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर मात्र 70 रन देकर 6 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस खास सम्मान को हासिल करने के बाद स्मिथ ने कहा “यह पुरस्कार पाना सच में मेरे लिए बेहद खास है। हमारी टीम के लिए इंग्लैंड का यह दौरा शानदार रहा। हालांकि, मैं व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स या अवॉर्ड्स के लिए नहीं खेलता, लेकिन जब आपके प्रदर्शन को वैश्विक स्तर पर यह पहचान मिलती है तो अच्छा लगता है। मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि मैं टीम को सीरीज जिताने में अपना योगदान दे सका।”

दूसरी तरफ, भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए भी जून का महीना बेहद धमाकेदार रहा था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार 126 रन बनाए थे। इसके बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में 84 रन और दूसरे वनडे में 154 रनों की हैरतअंगेज पारी खेली थी। इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी आईसीसी की ज्यूरी ने नाथन स्मिथ के प्रदर्शन को विरोधी टीम की मजबूती के पैमाने पर अधिक आंका और गिल को खाली हाथ रहना पड़ा।

महिलाओं में डैनी व्याट हॉज ने मारी बाजी

महिला क्रिकेट की बात करें तो इंग्लैंड की डैनी व्याट हॉज को जून महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है। डैनी व्याट महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी मैच विनर साबित हुईं। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 302 रन बनाए, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ महज 52 गेंदों पर खेली गई नाबाद 105 रनों की शतकीय पारी भी शामिल है।

डैनी व्याट हॉज ने इस रेस में भारत की उभरती हुई 21 वर्षीय स्टार स्पिनर श्री चरणी और स्कॉटलैंड की कैदरिन ब्राइस को पीछे छोड़ा। भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज तक अपनी फिरकी का जादू बिखेरते हुए मात्र 6 मैचों में रिकॉर्ड 14 विकेट हासिल किए थे, लेकिन वे इस व्यक्तिगत पुरस्कार को अपने नाम करने से चूक गईं। वहीं स्कॉटलैंड की कैदरिन ब्राइस ने भी आखिरी 7 टी20 मैचों में 178 रन बनाने के साथ-साथ 11 विकेट झटके थे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Jantar Mantar Protest: CJP डेलिगेशन और जेपी नड्डा के बीच 5 घंटे चला मंथन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखीं 3 मांगें

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस माता-पिता संग महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन योगी कैबिनेट की बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर लगे दुष्कर्म के आरोप India-US ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में गरजे पीएम मोदी सिक्किम टनल पर भीषण लैंडस्लाइड CJP डेलिगेशन और जेपी नड्डा के बीच 5 घंटे चला मंथन