यूनिक समय, मथुरा। जनपद में बच्चों को दस्त (डायरिया) से सुरक्षित रखने के लिए सोमवार को 'दस्त नियंत्रण पखवाड़े' का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बलदेव से किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान "डायरिया से डर नहीं" स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। सीएमओ ने बताया कि पीएसआई इंडिया एवं कैनव्यू संस्था के सहयोग से जिले के सभी विकास खंडों में प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को डायरिया की रोकथाम और बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित करेंगी, साथ ही दस्त से पीड़ित बच्चों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजने के लिए परिजनों को प्रेरित करेंगी। यह अभियान 25 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसके दौरान जिले के करीब 3.5 लाख बच्चों तक ओआरएस के पैकेट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएचसी बलदेव के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूरा कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से डायरिया के कारण होने वाली बच्चों की असमय मृत्यु को रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. अनुज चौधरी, मुकेश गौतम, कोमल घई, अजय कुमार, चोब सिंह, विवेक सारस्वत, अजय सोलंकी, कुलदीप सारस्वत, अनिल राठौड़, यशपाल सिंह, हरेंद्र सिंह सहित कई एएनएम और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Jantar Mantar Protest: CJP डेलिगेशन और जेपी नड्डा के बीच 5 घंटे चला मंथन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखीं 3 मांगें ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]