यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश के युवाओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस (CEN 04/2026) के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4,098 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना (Short Notice) जारी कर दी है। देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों के माध्यम से यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। भर्ती से जुड़ी प्रमुख तिथियां रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अस्थायी शेड्यूल के अनुसार विभिन्न तिथियां इस प्रकार हैं: संक्षिप्त अधिसूचना जारी होने की तिथि: 21 जुलाई 2026 विस्तृत अधिसूचना जारी होने की संभावित तिथि: 13 अगस्त 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 अगस्त 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026 आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता रेलवे भर्ती बोर्ड के संक्षिप्त नोटिस के अनुसार, आवेदक की आयु 1 जनवरी 2027 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बी.टेक/बी.ई. (ग्रेजुएट) डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे, जबकि पदवार विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मुख्य अधिसूचना में जारी की जाएगी। चयन प्रक्रिया और वेतनमान अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे-लेवल 6 के तहत की जाएगी, जिसमें ₹35,400 प्रति माह का प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा और इसके साथ ही रेलवे के नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता व अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) से होकर गुजरना होगा। आवेदन से पहले सलाह रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी सरकारी पहचान आईडी (जैसे आधार कार्ड) में दर्ज विवरण को 10वीं के प्रमाण पत्र (Matriculation Certificate) के अनुसार पूरी तरह मिला लें। बोर्ड का कहना है कि नाम और जन्मतिथि बिल्कुल समान होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को अपनी नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक विवरण भी अद्यतन (Update) रखने की सलाह दी गई है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: सड़कों पर प्रदर्शन के बीच NEET टॉपर पंशुल बंसल का बड़ा संदेश; NEET-UG की पुनर्परीक्षा में हासिल किए 715 अंक ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]