Wed, Jul 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे ने 4,098 पदों पर निकाली बंपर भर्तीया; जानें आवेदन तिथियां और योग्यता

by Tarun Bhardwaj • July 22, 2026
RRB JE Recruitment

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे ने 4,098 पदों पर निकाली बंपर भर्तीया; जानें आवेदन तिथियां और योग्यता

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश के युवाओं के लिए एक बेहद राहत भरी खबर आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस (CEN 04/2026) के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4,098 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना (Short Notice) जारी कर दी है। देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों के माध्यम से यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

भर्ती से जुड़ी प्रमुख तिथियां

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अस्थायी शेड्यूल के अनुसार विभिन्न तिथियां इस प्रकार हैं:

  • संक्षिप्त अधिसूचना जारी होने की तिथि: 21 जुलाई 2026
  • विस्तृत अधिसूचना जारी होने की संभावित तिथि: 13 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

रेलवे भर्ती बोर्ड के संक्षिप्त नोटिस के अनुसार, आवेदक की आयु 1 जनवरी 2027 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बी.टेक/बी.ई. (ग्रेजुएट) डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे, जबकि पदवार विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मुख्य अधिसूचना में जारी की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे-लेवल 6 के तहत की जाएगी, जिसमें ₹35,400 प्रति माह का प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा और इसके साथ ही रेलवे के नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता व अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) से होकर गुजरना होगा।

आवेदन से पहले सलाह

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी सरकारी पहचान आईडी (जैसे आधार कार्ड) में दर्ज विवरण को 10वीं के प्रमाण पत्र (Matriculation Certificate) के अनुसार पूरी तरह मिला लें।

बोर्ड का कहना है कि नाम और जन्मतिथि बिल्कुल समान होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को अपनी नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक विवरण भी अद्यतन (Update) रखने की सलाह दी गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: सड़कों पर प्रदर्शन के बीच NEET टॉपर पंशुल बंसल का बड़ा संदेश; NEET-UG की पुनर्परीक्षा में हासिल किए 715 अंक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पटना में छात्र संगठन आइसा का उग्र प्रदर्शन रेलवे ने 4,098 पदों पर निकाली बंपर भर्तीया NEET टॉपर पंशुल बंसल ने प्रदर्शन में जाने के बजाय पढ़ाई पर किया फोकस NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज पर संसद में हंगामा राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस नूरिस्तान में भीषण बाढ़ से 20 की मौत, 80 घायल और 100 से अधिक लापता संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस माता-पिता संग महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन