Fri, Jul 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Ramayana Trailer: फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर टला; सोनी पिक्चर्स के साथ बड़ी इंटरनेशनल डील के बाद अब होगा ग्लोबल लॉन्च

by Tarun Bhardwaj • July 24, 2026
Trailer of the film 'Ramayana' postponed

Ramayana Trailer: फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर टला; सोनी पिक्चर्स के साथ बड़ी इंटरनेशनल डील के बाद अब होगा ग्लोबल लॉन्च

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित और भव्य फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) 2026 से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘रामायण’ पैनल के लिए स्टेज पर जाने से महज कुछ मिनट पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज नहीं किया जाएगा। हालांकि, ट्रेलर टलने की यह खबर फैंस के लिए एक सरप्राइज की तरह है, लेकिन इसके पीछे की वजह भारतीय सिनेमा के इतिहास से जुड़ी एक बेहद गर्व की बात है।

अब होगी वर्ल्डवाइड लॉन्चिंग

हाल ही में 18 जुलाई को दिल्ली में नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे यूट्यूब पर सार्वजनिक नहीं किया गया था। उम्मीद थी कि कॉमिक-कॉन स्क्रीनिंग के बाद शुक्रवार सुबह इसे आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा।

ट्रेलर की रिलीज टालने का कारण बताते हुए नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि फिल्म मेकर्स ने दिग्गज हॉलीवुड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है। अब इस भारतीय महाकाव्य के ट्रेलर को सिर्फ भारत तक सीमित न रखकर दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक साथ ‘ग्लोबल इवेंट’ के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। मेकर्स ने फिलहाल ट्रेलर रिलीज की नई तारीख और समय का खुलासा नहीं किया है।

भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल

नमित मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में फिल्म की ग्लोबल रिलीज और इसके सांस्कृतिक महत्व पर जोर देते हुए लिखा कि भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह अत्यंत गर्व का क्षण होगा, जब ‘रामायण’ को दुनिया भर में किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पेश किया जाएगा। इससे दुनिया के कोने-कोने में हमारी संस्कृति और समृद्ध पौराणिक कथाओं की भव्यता को जानने का एक नया जरिया बनेगा।

23 दिग्गज कलाकारों की टोली से सजी है फिल्म

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की पूरी स्टारकास्ट से पर्दा उठ चुका है, जिसमें भारतीय सिनेमा के 23 बेहतरीन और दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। प्रोड्यूसर ने देश के युवाओं और रामायण में विश्वास रखने वाले सभी फैंस का आभार व्यक्त करते हुए अपनी बात समाप्त की। अब पूरी दुनिया के दर्शकों की नजरें फिल्म के ग्लोबल ट्रेलर रिलीज की अगली तारीख पर टिकी हुई हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: सोनम वांगचुक ने 26वें दिन तोड़ा अनशन, सरकार से मिले 3 लिखित आश्वासन; आज सीजेपी से बात करेगी सरकार

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अदाणी ग्रुप नहीं शुरू करेगा एयरलाइन सेवा नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर टला सोनम वांगचुक ने 26वें दिन तोड़ा अपना अनशन लगातार 3 दिनों की तेजी के बाद आज थमी सोने की रफ्तार थलापति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अन्ना हजारे ने किया मौन आंदोलन गोवर्धन में 470वें राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले का भव्य शुभारंभ सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका