Tue, Jul 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

PM Modi NEET Video: PM मोदी के रिकॉर्ड तोड़ ‘नीट वीडियो’ को मेटा ने फेसबुक से हटाया; टेक कंपनी ने मांगी माफी

by Tarun Bhardwaj • July 28, 2026
Meta apologizes for removing PM Modi's 'NEET video' from Facebook

PM Modi NEET Video: PM मोदी के रिकॉर्ड तोड़ ‘नीट वीडियो’ को मेटा ने फेसबुक से हटाया; टेक कंपनी ने मांगी माफी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीट (NEET) पेपर लीक मुद्दे पर देश के युवाओं को संबोधित करते हुए जारी किया गया सेल्फी वीडियो एक बार फिर सुर्खियों में है। इंस्टाग्राम पर व्यूज के तमाम वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया दिग्गज ‘मेटा’ (Meta) ने अचानक अपने फेसबुक प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। जैसे ही यूज़र्स और मीडिया की नजर इस पर पड़ी, तो इंटरनेट पर हंगामा मच गया। चौतरफा घिरने और केंद्र सरकार की सख्ती के बाद अब मेटा ने इस पूरे विवाद पर आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी है।

मेटा ने मांगी माफी

फेसबुक से पीएम मोदी का वीडियो ब्लॉक किए जाने पर उठे विवाद के बाद मेटा के प्रवक्ता ने आधिकारिक सफाई दी है। मेटा प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि, “वह कंटेंट गलती से (Mistakenly) हटा दिया गया था और अब उसे पुनः बहाल (Restore) कर दिया गया है।”

हालांकि, सरकारी सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने इस घटना का बेहद गंभीर संज्ञान लिया है। सरकार इस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में जवाब-तलब भी किया गया है कि इतने महत्वपूर्ण वीडियो को किस आधार पर सेंसर या ब्लॉक किया गया था।

वीडियो ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जुलाई को देर रात देश के लाखों छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए एक स्पेशल सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के मात्र 24 घंटे के भीतर दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो (Most Viewed Video) का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया था।

वीडियो में पीएम मोदी का युवाओं को भरोसा

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा था “पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। यह लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। पेपर लीक को लेकर अनेक कठोर कदम उठाए गए हैं, गुनहगारों को पकड़ा गया है और वे जेल में पड़े हैं। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह थी कि विद्यार्थियों का एक बहुमूल्य वर्ष बर्बाद न हो। इसलिए तत्काल परीक्षाएं कराना बेहद जरूरी था। सरकार ने अपनी पूरी शक्ति लगाकर कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों के एग्जाम कराए और हाल ही में 19 तारीख को परिणाम भी घोषित कर दिए गए।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश भर से पास हुए छात्रों की खुशियों की खबरें आ रही हैं, लेकिन सरकार इतने पर ही रुकने वाली नहीं है। पीएम मोदी के स्पष्ट निर्देशों के बाद ही संसद में ‘एंटी पेपर लीक कानून’ लाया गया है, जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान किया गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IND vs SL Test: BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का किया ऐलान; सारांश जैन को पहली बार मिला मौका

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट PM नरेंद्र मोदी के ‘नीट वीडियो’ को फेसबुक से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान मथुरा के एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा NEET के बाद अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक की आशंका राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही राजघाट पहुँचे सोनम वांगचुक