यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराया है। पिछले एक साल से फिटनेस और चोट की समस्याओं से जूझ रहे नीरज ने शानदार वापसी करते हुए ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में जैवलिन थ्रो इवेंट में गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इसके साथ ही भारत के लिए 9वां दिन बेहद शानदार रहा, जहाँ 24 वर्षीय यशवीर सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) हासिल किया। इन दो पदकों के साथ भारत की कुल मेडल तालिका 23 तक पहुँच गई है। नीरज चोपड़ा ने जाहिर की खुश सिल्वर मेडल जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीरज चोपड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें एशियाई खेलों की याद आ गई जब उन्होंने और किशोर जेना ने साथ में पदक जीते थे। उन्होंने यशवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इतने बड़े मंच पर अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो कर अब वह भी 85 मीटर के क्लब में शामिल हो चुका है, और यह देखकर बेहद खुशी होती है कि मैदान पर उनके न रहने या चोटिल होने के बावजूद देश के पास मेडल लाने वाले विश्व स्तरीय एथलीट मौजूद हैं। इसके अलावा ग्लासगो की ठंड पर बात करते हुए नीरज ने माना कि उन्हें ठंडे मौसम में थ्रो करने में थोड़ी परेशानी होती है और वे गर्म मौसम अधिक पसंद करते हैं, साथ ही उनका ध्यान अब जापान में आयोजित होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई भारतीय एथलीटों के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट साझा कर बधाई दी। पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा की सराहना करते हुए लिखा कि उन्होंने एक बार फिर जबरदस्त निरंतरता, संयम और जज्बा दिखाया है, जिसकी कामयाबी हर भारतीय को गर्व से भर देती है। वहीं उन्होंने 24 वर्षीय यशवीर सिंह को भी बधाई दी और कहा कि उनका यह प्रयास व लगन देश के कई युवा एथलीटों को प्रेरित करेगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Jammu Kashmir: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में टारगेट किलिंग; आतंकी हमले में घायल छत्तीसगढ़ के दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]