यूनिक समय, मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मेघश्याम सिंह के एक विकास कार्य शिलान्यास समारोह की चर्चा अब विकास से ज्यादा मंच पर हुए सांस्कृतिक डांस प्रोग्राम को लेकर हो रही है। गांव जानू में आयोजित करीब ढाई करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में हरियाणवी डांसर्स के ठुमकों पर समर्थक और ग्रामीण नोट लुटाते और हूटिंग करते नजर आ रहे हैं। शिलान्यास की पट्टिका के आगे डांसरों के लगे ठुमके जानकारी के मुताबिक, 1 अगस्त को गांव जानू में गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह द्वारा ढाई करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाना था। इसके लिए गांव में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच के ठीक सामने ही शिलान्यास की पट्टिका (शिलालेख) रखी हुई है और उसी मंच पर हरियाणा की मशहूर डांसर संजना चौधरी और भावना भाटी अपने लटके-झटकों से समां बांध रही हैं। कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान मंच के आसपास मौजूद भीड़ और समर्थकों ने जमकर हूटिंग की तथा कई लोगों ने हवा में नोटों की गड्डियां भी उछालीं। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा विधायक और आयोजकों के खिलाफ तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई यूजर्स और विपक्षी नेताओं का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के इस तरह के गरिमामयी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में ऐसी रंगारंग प्रस्तुतियां कहाँ तक उचित हैं। [embedpress]https://www.instagram.com/reel/DbkoY6jFMvE/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA[/embedpress] दूसरी ओर, विधायक समर्थकों का तर्क है कि यह केवल ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए आयोजित एक सामान्य कार्यक्रम था और इसे बेवजह तूल देकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे विवाद और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं को लेकर विधायक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: कंगना रनौत का वामपंथी विचारकों पर करारा प्रहार; हिंदू बेटियों की वैचारिक स्वतंत्रता पर उठाए गंभीर सवाल ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]