Mon, Aug 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों का डांस; समर्थकों ने लुटाई नोटों की गड्डियां

by Tarun Bhardwaj • August 3, 2026
Haryanvi dancers perform at a BJP MLA's event in Mathura

Breaking News: मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों का डांस; समर्थकों ने लुटाई नोटों की गड्डियां

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मेघश्याम सिंह के एक विकास कार्य शिलान्यास समारोह की चर्चा अब विकास से ज्यादा मंच पर हुए सांस्कृतिक डांस प्रोग्राम को लेकर हो रही है। गांव जानू में आयोजित करीब ढाई करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में हरियाणवी डांसर्स के ठुमकों पर समर्थक और ग्रामीण नोट लुटाते और हूटिंग करते नजर आ रहे हैं।

शिलान्यास की पट्टिका के आगे डांसरों के लगे ठुमके

जानकारी के मुताबिक, 1 अगस्त को गांव जानू में गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह द्वारा ढाई करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाना था। इसके लिए गांव में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच के ठीक सामने ही शिलान्यास की पट्टिका (शिलालेख) रखी हुई है और उसी मंच पर हरियाणा की मशहूर डांसर संजना चौधरी और भावना भाटी अपने लटके-झटकों से समां बांध रही हैं। कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान मंच के आसपास मौजूद भीड़ और समर्थकों ने जमकर हूटिंग की तथा कई लोगों ने हवा में नोटों की गड्डियां भी उछालीं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कार्यक्रम के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा विधायक और आयोजकों के खिलाफ तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई यूजर्स और विपक्षी नेताओं का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के इस तरह के गरिमामयी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में ऐसी रंगारंग प्रस्तुतियां कहाँ तक उचित हैं।

दूसरी ओर, विधायक समर्थकों का तर्क है कि यह केवल ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए आयोजित एक सामान्य कार्यक्रम था और इसे बेवजह तूल देकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे विवाद और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं को लेकर विधायक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: कंगना रनौत का वामपंथी विचारकों पर करारा प्रहार; हिंदू बेटियों की वैचारिक स्वतंत्रता पर उठाए गंभीर सवाल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में गोवर्धन चौराहे पर किंग एंड क्वीन कैफे में लगी भीषण आग मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों का डांस कंगना रनौत का वामपंथी विचारकों पर करारा प्रहार श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मथुरा में रोडवेज बस लूट कांड का 10 दिन में खुलासा दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का निधन CWG 2026 में प्रीति पवार का धमाकेदार प्रदर्शन