Tue, Aug 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: मृणाल ठाकुर का AI डीपफेक बनाने वालों पर फूटा गुस्सा; इंस्टाग्राम पर दी लीगल एक्शन की चेतावनी

by Tarun Bhardwaj • August 4, 2026
Mrunal Thakur lashes out at creators of her AI deepfake

Breaking News: मृणाल ठाकुर का AI डीपफेक बनाने वालों पर फूटा गुस्सा; इंस्टाग्राम पर दी लीगल एक्शन की चेतावनी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अपनी बेबाकी और बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर हाल ही में एआई-जनरेटेड (AI-Generated) डीपफेक कंटेंट का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पहचान और चेहरे का गलत इस्तेमाल करके बनाए गए कुछ आपत्तिजनक डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। मृणाल ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर करते हुए डीपफेक बनाने और शेयर करने वालों को कड़ी फटकार लगाई है और कानूनी कार्रवाई की सीधी चेतावनी दी है।

मृणाल ठाकुर ने जारी किया ‘फॉर्मल नोटिस’

बिना किसी का नाम लिए अभिनेत्री ने अपनी शक्ल और पहचान के अनधिकृत उपयोग को पूरी तरह से गैर-कानूनी और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “मेरी शक्ल का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना या शेयर करना गैर-कानूनी और अस्वीकार्य है। इसे तुरंत रोकने के लिए मेरी तरफ से फॉर्मल नोटिस समझें। मेरी पहचान का आगे कोई भी गलत इस्तेमाल होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

साइबर क्राइम और एआई के दुरुपयोग पर बढ़ी चिंता

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग और डीपफेक टेक्नोलॉजी को लेकर भारतीय सिनेमा जगत में गहरी चिंता बनी हुई है। इससे पहले अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसे उन्होंने “बेहद डरावना” बताया था और प्रशासन से इस पर कड़ा संज्ञान लेने की मांग की थी।

मृणाल ठाकुर के अलावा कई अन्य बॉलीवुड हस्तियां अपने पर्सनैलिटी और वॉइस राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठा चुकी हैं। अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन और सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारे अपने इमेज राइट्स के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं।

मृणाल ठाकुर का वर्कफ्रंट

फिल्मों की बात करें तो मृणाल ठाकुर के पास आगामी समय में कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में ‘डकैत’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों के बाद, वह अब निर्देशक एटली कुमार की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘राका’ में नजर आने वाली हैं। इस मेगा-बजट फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक, बिना चेतावनी बंद हुआ एक्सेस; मेटा ने बताई कार्रवाई की वजह

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस में फंसी एक्ट्रेस तृषा और CM विजय पर विवादित टिप्पणी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार मृणाल ठाकुर का AI डीपफेक बनाने वालों पर फूटा गुस्सा WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक फैजान अंसारी ने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीते; दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा का कब्जा