Tue, Aug 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक, बिना चेतावनी बंद हुआ एक्सेस; मेटा ने बताई कार्रवाई की वजह

by Tarun Bhardwaj • August 4, 2026
WhatsApp has blocked the accounts of many Indian users

WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक, बिना चेतावनी बंद हुआ एक्सेस; मेटा ने बताई कार्रवाई की वजह

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मेटा (Meta) के लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) ने भारत समेत दुनिया भर के कई यूजर्स के अकाउंट अचानक ब्लॉक कर दिए हैं। सोमवार शाम से ही कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि बिना किसी पूर्व चेतावनी के उनके वॉट्सऐप का एक्सेस सस्पेंड कर दिया गया है।

अकाउंट ओपन करते ही यूजर्स को एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है कि उनका अकाउंट फिलहाल समीक्षा (Review) में है और 24 घंटे के भीतर इस पर जवाब दिया जाएगा।

सोमवार शाम से ठप हुआ कई यूजर्स का वॉट्सऐप

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार शाम करीब 8 बजे के बाद से बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ा। यूजर्स ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मेटा ने इसे एक नियमित प्रक्रिया (Regular Process) करार दिया है। कंपनी का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर अन्य यूजर्स की सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कदम उठाया जाता है।

कंपनी ने यह भी स्वीकार किया कि कई बार जांच प्रक्रिया के दौरान कुछ वैध (Legitimate) यूजर्स के अकाउंट भी गलती से ब्लॉक हो जाते हैं। ऐसे मामलों में समीक्षा के बाद जितनी जल्दी हो सके एक्सेस दोबारा बहाल कर दिया जाता है।

कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

वॉट्सऐप की सुरक्षा नीति के मुताबिक, कुछ विशेष स्थितियों में अकाउंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। बिना पुष्टि की गई जानकारी, स्पैम मैसेज या अफवाहें तेजी से शेयर करने पर अकाउंट को सस्पेंड किया जा सकता है। इसके अलावा, एक साथ बहुत से अनजान नंबरों पर संदेश भेजने यानी बल्क मैसेजिंग करने पर भी कंपनी एक्शन लेती है।

यदि कई लोग आपके अकाउंट को ‘Report’ या ‘Block’ करते हैं, तो भी वॉट्सऐप द्वारा एक्सेस ब्लॉक किया जा सकता है। साथ ही, GB WhatsApp या WhatsApp Plus जैसे अनधिकृत थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करना सुरक्षा नीति का उल्लंघन माना जाता है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यदि रिव्यू के दौरान किसी भी नीति का उल्लंघन नहीं पाया जाता है, तो यूजर का अकाउंट 24 घंटे के भीतर फिर से एक्टिव कर दिया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत; बोले “तुरंत गिरफ्तार किया जाए”

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक फैजान अंसारी ने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीते; दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा का कब्जा बांकीपुर उपचुनाव में 15 हजार वोटों की बढ़त के साथ प्रशांत किशोर आगे मथुरा में गोवर्धन चौराहे पर किंग एंड क्वीन कैफे में लगी भीषण आग मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों का डांस कंगना रनौत का वामपंथी विचारकों पर करारा प्रहार श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव