Tue, Aug 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत; बोले “तुरंत गिरफ्तार किया जाए”

by Tarun Bhardwaj • August 4, 2026
Faizan Ansari filed a written complaint against Abhijit Dipke

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत; बोले “तुरंत गिरफ्तार किया जाए”

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फैजान अंसारी ने दिल्ली डीसीपी के समक्ष यह शिकायत दर्ज कराते हुए दिपके पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

‘मुझ पर हुए हमलों के पीछे दिपके का हाथ’

डीसीपी दफ्तर में शिकायत सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए फैजान अंसारी ने दावा किया कि उनके पास इस बात के ठोस सबूत हैं कि उन पर हुए हमलों के पीछे अभिजीत दिपके के लोग शामिल थे। अंसारी ने बताया कि पूर्व में पुणे और औरंगाबाद में उन पर हमले हो चुके हैं, जिसको लेकर पहले से ही दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

अंसारी ने कहा कि अभिजीत दिपके सिर्फ अपने निजी फायदे के लिए ये सब कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन न करने की अपील करते हुए मांग की कि दिल्ली पुलिस इस लिखित शिकायत के आधार पर दिपके को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

दिल्ली पुलिस और प्रशासन की तारीफ

मामले की शिकायत दर्ज कराने के दौरान फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सही समय पर कदम उठाते हुए सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस और मुख्यमंत्री ने सराहनीय काम किया, जिससे राजधानी में कानून-व्यवस्था और माहौल बिगड़ने से बच गया।

अभिजीत दिपके का पलटवार

दूसरी तरफ, आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि उनका संगठन किसी खास राजनीतिक दल का बचाव या आलोचना करने के मकसद से काम नहीं करता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संगठन छात्र हितों के लिए समर्पित है। अगर किसी भी सरकार के कार्यकाल में छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो उनका संगठन सत्ता में मौजूद किसी भी दल के खिलाफ आवाज उठाएगा। सरकार में मुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री चाहे किसी भी पार्टी का हो, उसे छात्रों के हितों को प्राथमिकता देनी ही होगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च; 6000mAh बैटरी और AI फीचर्स से लैस, जानें शुरुआती कीमत और ऑफर्स

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक फैजान अंसारी ने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीते; दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा का कब्जा बांकीपुर उपचुनाव में 15 हजार वोटों की बढ़त के साथ प्रशांत किशोर आगे मथुरा में गोवर्धन चौराहे पर किंग एंड क्वीन कैफे में लगी भीषण आग मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों का डांस कंगना रनौत का वामपंथी विचारकों पर करारा प्रहार श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव