यूनिक समय, नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने जून 2026 सत्र के लिए सिलेबस 2022 के तहत आयोजित इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं की प्रोविजनल रैंक लिस्ट (मेरिट सूची) घोषित कर दी है। संस्थान द्वारा जारी नतीजों के अनुसार, इस बार जून 2026 की परीक्षा में 7,885 अभ्यर्थियों ने इंटरमीडिएट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है, जबकि 4,220 अभ्यर्थियों ने फाइनल कोर्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मेरिट सूची में देश के विभिन्न शहरों के मेधावी छात्रों ने परचम लहराया है। इंटरमीडिएट परीक्षा: सूरत के रौनक जैन ने हासिल की पहली रैंक इंटरमीडिएट परीक्षा में गुजरात के सूरत शहर का दबदबा देखने को मिला, जहाँ सूरत के रौनक जैन ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। विशाखापत्तनम के मोहित दास ने दूसरा तथा हैदराबाद के कंताला प्रशांत रेड्डी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सूरत के हर्ष सुनित जैन और गुंटूर के तारक साई राम पी. ने संयुक्त रूप से चौथी रैंक हासिल की। पांचवीं रैंक सूरत के पूर्वांश बाल्दी को मिली, जबकि ब्यावर के विनोद साहू छठे स्थान पर रहे। सूरत की दियाकुमारी जगदीशभाई खलासी ने सातवीं रैंक प्राप्त की, वहीं विजयवाड़ा की गुंटूरी पूजिता और आसनसोल की प्रेया बजाज संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहीं। इसके अलावा, गुंटूर के पेनुगोंडा साई राघवेंद्र रेड्डी ने नौवां स्थान हासिल किया तथा तमिलनाडु के तंजावुर की मुफलीला सेरीन ने 10वीं रैंक प्राप्त कर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई। फाइनल परीक्षा: गुंटूर के मोक्षित वामसी कृष्णा बने ऑल इंडिया टॉपर फाइनल परीक्षा में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के मोक्षित वामसी कृष्णा मट्टुपल्ली ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पहला स्थान पाया, वहीं नवी मुंबई के राहुल कैलास भोईर दूसरे और गुंटूर के वन्नेमरेड्डी हेमंत तीसरे स्थान पर रहे। भिलाई के गुरकीरत सिंह भंगू ने चौथी तथा सूरत के चोरावाला प्रथमकुमार नीलेशकुमार ने पांचवीं रैंक हासिल की। जयपुर की विशाखा अग्रवाल छठे स्थान पर रहीं, जबकि गुंटूर के गदमसेट्टी पवन नागा साई ने सातवीं रैंक प्राप्त की। इसके अलावा, विशाखापत्तनम के जुगेंद्र साईनाधराव पोतनुरु आठवें, नवी मुंबई के आदित्य भास्कर अय्यर नौवें और विशाखापत्तनम की समयामंतुला मणि सहस्रा 10वें स्थान पर रहकर टॉप-10 में शामिल हुए। मेरिट लिस्ट में प्रमुख शहरों का दबदबा ICMAI द्वारा जारी टॉपर सूची में देश के विभिन्न राज्यों के शहरों का प्रतिनिधित्व देखने को मिला। सूरत और गुंटूर से इंटरमीडिएट और फाइनल दोनों परीक्षाओं में कई अभ्यर्थियों ने टॉप 10 में जगह बनाई। इसके अलावा विशाखापत्तनम, नवी मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, विजयवाड़ा, आसनसोल, ब्यावर, भिलाई और तंजावुर के छात्रों ने भी टॉपर्स सूची में अपनी जगह पक्की की। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर रवाना हुई भारतीय टेस्ट टीम; 15 में से 14 खिलाड़ी ही पहुंचे मुंबई एयरपोर्ट ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]