Tue, Aug 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर रवाना हुई भारतीय टेस्ट टीम; 15 में से 14 खिलाड़ी ही पहुंचे मुंबई एयरपोर्ट

by Tarun Bhardwaj • August 4, 2026
Indian Test team departs for Sri Lanka tour

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर रवाना हुई भारतीय टेस्ट टीम; 15 में से 14 खिलाड़ी ही पहुंचे मुंबई एयरपोर्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को मुंबई से श्रीलंका के लिए रवाना हो गई। टेस्ट सीरीज की आधिकारिक शुरुआत से पहले टीम इंडिया 7 अगस्त से ‘श्रीलंका XI’ के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच खेलेगी। हालांकि, श्रीलंका रवाना होते वक्त एक अजीब स्थिति देखने को मिली, जब 15 सदस्यीय स्क्वॉड में से केवल 14 खिलाड़ी ही एयरपोर्ट पर नजर आए।

टीम के साथ रवाना न होने वाले खिलाड़ी बाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं। एयरपोर्ट पर साई सुदर्शन के नजर न आने के बाद से ही फैंस के बीच उनके खेलने को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है।

फिटनेस टेस्ट के पेंच में फंसे सुदर्शन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट टीम का ऐलान करते समय ही स्पष्ट कर दिया था कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन की टीम में मौजूदगी उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

जसप्रीत बुमराह फिटनेस टेस्ट क्लियर करने में नाकाम रहे, जिसके बाद बीसीसीआई ने तुरंत प्रभाव से आकिब नबी को उनके विकल्प के रूप में टीम में शामिल कर लिया। लेकिन साई सुदर्शन की फिटनेस पर अब भी संशय बरकरार है। बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा के दौरान भी बोर्ड ने दोहराया था कि सुदर्शन की उपलब्धता उनकी अंतिम फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगी। यही वजह है कि उन्हें टीम के साथ रवाना न करके भारत में ही रोका गया है।

साई सुदर्शन का अब तक का टेस्ट करियर

24 वर्षीय साई सुदर्शन भारतीय टेस्ट टीम के उभरते हुए सितारों में गिने जाते हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक खेले 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 31.91 की औसत से कुल 383 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 87 रन रहा है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: वृंदावन पहुंचे ब्रजभूषण शरण सिंह; गुरु रितेश्वर महाराज के चरणों में साष्टांग प्रणाम कर लिया आशीर्वाद

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे वृन्दावन डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान को बड़ा झटका; अमेरिका-ईरान शांति मध्यस्थता से निकाला बाहर शिक्षा जगत् और राजनीति के सितारे पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस में फंसी एक्ट्रेस तृषा और CM विजय पर विवादित टिप्पणी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार मृणाल ठाकुर का AI डीपफेक बनाने वालों पर फूटा गुस्सा WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक फैजान अंसारी ने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत