यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए अब टीम इंडिया में जगह बनाए रखना और फिटनेस टेस्ट क्लियर करना पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों पर भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के फिटनेस पैरामीटर्स को और अधिक सख्त तथा चुनौतीपूर्ण बनाने का बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के तहत अब खिलाड़ियों के स्टैमिना और एंड्योरेंस की कड़ी परीक्षा ली जाएगी। ब्रोंको टेस्ट में कटौती भारतीय टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों को ब्रोंको टेस्ट और 2 किलोमीटर की रनिंग जैसे दो मुख्य फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ता है, जिसमें BCCI ने ब्रोंको टेस्ट के निर्धारित समय में बड़ी कटौती कर दी है। इस टेस्ट में खिलाड़ियों को बिना किसी ब्रेक के 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर अप-डाउन के कुल पांच सेट लगाने होते हैं, यानी उन्हें लगातार 1200 मीटर दौड़ना पड़ता है। पहले इस पूरे टेस्ट को खत्म करने के लिए 6 मिनट का समय दिया जाता था, जिसे अब घटाकर 5 मिनट 15 सेकेंड से 5 मिनट 20 सेकेंड कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब है कि खिलाड़ियों को अब यह कठिन टेस्ट 40 से 45 सेकेंड कम समय में पूरा करना होगा। 2 किलोमीटर की रनिंग अब ब्रोंको टेस्ट के ठीक बाद नए फिटनेस प्रोटोकॉल का सबसे मुश्किल पहलू दोनों टेस्ट्स को एक साथ आयोजित किया जाना है, क्योंकि पहले 2 किलोमीटर की रनिंग एक अलग यानी 'स्टैंड अलोन' टेस्ट के रूप में ली जाती थी। पुराने नियमों के तहत तेज गेंदबाजों के लिए 2 किलोमीटर दौड़ने की समय सीमा 8 मिनट 15 सेकेंड और बाकी खिलाड़ियों के लिए 8 मिनट 30 सेकेंड तय थी। नए नियमों के अनुसार अब खिलाड़ियों को ब्रोंको टेस्ट खत्म करने के ठीक बाद ही 2 किलोमीटर की रनिंग शुरू करनी होगी, हालांकि दोनों टेस्ट बैक-टू-बैक होने के कारण रनिंग के समय में थोड़ी राहत देते हुए इसे 9 से 10 मिनट में पूरा करने की छूट दी गई है। ब्रोंको टेस्ट के बाद शरीर के पूरी तरह थक जाने के बाद तुरंत दौड़ना खिलाड़ियों के स्टैमिना और रिकवरी क्षमता की असली परीक्षा लेगा, जिससे उन पर शारीरिक दबाव काफी बढ़ जाएगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking News: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान; सितंबर से शुरू होगा देशव्यापी अभियान ‘क्या बोलती पब्लिक’ ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]