Thu, Aug 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए फिटनेस रूल्स हुए सख्त; BCCI ने ब्रोंको टेस्ट का समय घटाया, 2 KM रनिंग अब बैक-टू-बैक

by Tarun Bhardwaj • August 6, 2026
Fitness rules for the Indian cricket team have become stricter

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए फिटनेस रूल्स हुए सख्त; BCCI ने ब्रोंको टेस्ट का समय घटाया, 2 KM रनिंग अब बैक-टू-बैक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए अब टीम इंडिया में जगह बनाए रखना और फिटनेस टेस्ट क्लियर करना पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों पर भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के फिटनेस पैरामीटर्स को और अधिक सख्त तथा चुनौतीपूर्ण बनाने का बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के तहत अब खिलाड़ियों के स्टैमिना और एंड्योरेंस की कड़ी परीक्षा ली जाएगी।

ब्रोंको टेस्ट में कटौती

भारतीय टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों को ब्रोंको टेस्ट और 2 किलोमीटर की रनिंग जैसे दो मुख्य फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ता है, जिसमें BCCI ने ब्रोंको टेस्ट के निर्धारित समय में बड़ी कटौती कर दी है। इस टेस्ट में खिलाड़ियों को बिना किसी ब्रेक के 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर अप-डाउन के कुल पांच सेट लगाने होते हैं, यानी उन्हें लगातार 1200 मीटर दौड़ना पड़ता है। पहले इस पूरे टेस्ट को खत्म करने के लिए 6 मिनट का समय दिया जाता था, जिसे अब घटाकर 5 मिनट 15 सेकेंड से 5 मिनट 20 सेकेंड कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब है कि खिलाड़ियों को अब यह कठिन टेस्ट 40 से 45 सेकेंड कम समय में पूरा करना होगा।

2 किलोमीटर की रनिंग अब ब्रोंको टेस्ट के ठीक बाद

नए फिटनेस प्रोटोकॉल का सबसे मुश्किल पहलू दोनों टेस्ट्स को एक साथ आयोजित किया जाना है, क्योंकि पहले 2 किलोमीटर की रनिंग एक अलग यानी ‘स्टैंड अलोन’ टेस्ट के रूप में ली जाती थी। पुराने नियमों के तहत तेज गेंदबाजों के लिए 2 किलोमीटर दौड़ने की समय सीमा 8 मिनट 15 सेकेंड और बाकी खिलाड़ियों के लिए 8 मिनट 30 सेकेंड तय थी।

नए नियमों के अनुसार अब खिलाड़ियों को ब्रोंको टेस्ट खत्म करने के ठीक बाद ही 2 किलोमीटर की रनिंग शुरू करनी होगी, हालांकि दोनों टेस्ट बैक-टू-बैक होने के कारण रनिंग के समय में थोड़ी राहत देते हुए इसे 9 से 10 मिनट में पूरा करने की छूट दी गई है। ब्रोंको टेस्ट के बाद शरीर के पूरी तरह थक जाने के बाद तुरंत दौड़ना खिलाड़ियों के स्टैमिना और रिकवरी क्षमता की असली परीक्षा लेगा, जिससे उन पर शारीरिक दबाव काफी बढ़ जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान; सितंबर से शुरू होगा देशव्यापी अभियान ‘क्या बोलती पब्लिक’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा रिफाइनरी क्रूड ऑयल पाइपलाइन चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन CJP सितंबर से शुरू करेगी देशव्यापी अभियान ‘क्या बोलती पब्लिक तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका ‘आवारापन 2’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत कल श्रीधाम वृंदावन आ रहे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ‘लॉक अप 2’ को मिला विनर; श्रेया कालरा ने जीती चमचमाती ट्रॉफी मथुरा में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने देर रात सफाई व्यवस्थाओ का लिया जायजा