यूनिक समय, मथुरा। जिले के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने की समय सीमा तय कर दी गई है। सभी प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने कड़े निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को आगामी 15 अगस्त तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करानी होगी। तय समय सीमा के भीतर यह औपचारिकता पूरी न होने पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी और रियायती दरों पर बड़ा झटका लग सकता है। ई-केवाईसी न होने पर भरना होगा कॉमर्शियल रेट प्रशासन और तेल कंपनियों ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि तक सत्यापन न होने पर ग्राहकों को मिलने वाली राहत समाप्त कर दी जाएगी। 15 अगस्त तक ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में उपभोक्ताओं को मिलने वाली रियायती दर यानी सब्सिडी की सुविधा प्रभावित हो जाएगी। इसके अलावा ऐसे उपभोक्ताओं को भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर भी व्यावसायिक (कॉमर्शियल) दरों पर खरीदने के लिए विवश होना पड़ सकता है। मोबाइल ऐप से 5 मिनट में ऐसे करें ई-केवाईसी गैस एजेंसियों के चक्कर काटने से बचने के लिए मथुरा के उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन के जरिए भी आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ई-केवाईसी पूरी करने के लिए सबसे पहले अपनी संबंधित गैस कंपनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप (जैसे IndianOil One, Bharatgas या HP Gas) डाउनलोड करें। ऐप में अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगइन करने के बाद ई-केवाईसी विकल्प का चयन करें। इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा सत्यापन) का उपयोग कर अपनी प्रक्रिया को तुरंत पूरा करें। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: ऋषभ पंत ने देर रात CM धामी से मांगी जमीन; उत्तराखंड शिफ्ट होने की जताई इच्छा, मुख्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]