Sat, Aug 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ऋषभ पंत ने देर रात CM धामी से मांगी जमीन; उत्तराखंड शिफ्ट होने की जताई इच्छा, मुख्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा

by Tarun Bhardwaj • August 8, 2026
Rishabh Pant sought land from CM Dhami late at night

ऋषभ पंत ने देर रात CM धामी से मांगी जमीन; उत्तराखंड शिफ्ट होने की जताई इच्छा, मुख्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अब दिल्ली छोड़कर अपनी मातृभूमि उत्तराखंड में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर देर रात एक भावुक पोस्ट साझा कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन दिलाने में मदद और एक तोहफे के रूप में सहयोग मांगा। पंत के इस अनुरोध पर सीएम धामी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

ऋषभ पंत ने X पोस्ट में क्या लिखा?

ऋषभ पंत ने अपनी पोस्ट के माध्यम से बताया कि वह पिछले तीन सालों से उत्तराखंड में अपने रहने के लिए सही जमीन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही है। उन्होंने लिखा कि वह उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं, हालांकि आज के समय में अच्छी और बड़ी जमीन मिलना काफी मुश्किल हो गया है।

पंत ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य को प्रमोट करने के उद्देश्य से भी उन्हें कुछ जमीन मिलनी थी, जो अभी तक नहीं मिल सकी है। इसके अलावा अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के एवज में गिफ्ट मिलना सम्मान की बात होगी, लेकिन यदि आवश्यकता हुई तो वह सरकार से नियमानुसार जमीन खरीदने के लिए भी तैयार हैं ताकि अपने राज्य में उनका अपना घर हो सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का त्वरित जवाब

ऋषभ पंत के इन ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें ‘देवभूमि का गौरव’ बताया और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम धामी ने लिखा कि ऋषभ पंत ने अपने शानदार खेल से पूरी दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है और अपनी मातृभूमि के प्रति उनका यह प्रेम व वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों को इस मामले में निर्देशित कर दिया गया है और वे जल्द ही पंत से संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।

श्रीलंका दौरे पर हैं ऋषभ पंत

आपको बता दें कि ऋषभ पंत वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर हैं। इस सीरीज के दौरान पंत के पास टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का एक बेहतरीन ऐतिहासिक अवसर भी रहेगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Toxic: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज; KVN प्रोडक्शंस ने पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज के समय का किया ऐलान

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ऋषभ पंत ने देर रात ‘X’ पर पोस्ट साझा करते हुए CM धामी से मांगी जमीन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज चंबा में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी नगर निगम में आधुनिक फाइल स्टोरेज सिस्टम का शुभारंभ NEET UG पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट से बड़ा खुलासा अभिनेता रणबीर कपूर की एक्टिंग के कायल हुईं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास मिसिंग लिंक’ टनल में भीषण हादसा में कारोबारी तुषार भूमकर की मौके पर मौत