Sat, Aug 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Toxic: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज; KVN प्रोडक्शंस ने पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज के समय का किया ऐलान

by Tarun Bhardwaj • August 8, 2026
Toxic Trailer Time Announced

Toxic: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज; KVN प्रोडक्शंस ने पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज के समय का किया ऐलान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) के बाद पैन-इंडिया स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार इस फिल्म का मच-अवेटेड ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त को ही रिलीज होने जा रहा है। KVN प्रोडक्शंस ने यश का एक नया और स्वैग से भरपूर पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज के समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

इतने बजे आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में ‘DETONATING’ लिखा है, जिसने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच उत्साह को दोगुना कर दिया है। नए पोस्टर में यश अपने दमदार अंदाज में चलते नजर आ रहे हैं, जबकि पृष्ठभूमि में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। फिल्म का ट्रेलर आज शाम ठीक 7:01 बजे जारी किया जाएगा, जिसे लेकर प्रशंसकों ने कमेंट्स की बौछार कर दी है और उम्मीद जताई है कि इस बार कहानी पर विशेष फोकस रहेगा।

इंटिमेट सीन्स और ट्रोलिंग के बीच रिलीज हो रहा ट्रेलर

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, फिल्म से पहले सामने आए कुछ वीडियो और इंटीमेट सीन्स के कारण मेकर्स और स्टारकास्ट को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। कई बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार फिल्म अगस्त में बड़े पर्दे पर आ रही है, ऐसे में अब देखना यह होगा कि आज आने वाला ट्रेलर पिछले टीजरों से कितना अलग होता है और क्या इसमें इंटीमेट सीन्स को लेकर उपजे विवाद का जवाब मिलेगा।

फिल्म में अभिनेत्रियों के किरदार और स्टारकास्ट

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में KVN प्रोडक्शंस के साथ खुद यश ने भी बतौर सह-निर्माता भारी निवेश किया है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा यश की बहन की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया के किरदारों की रूपरेखा भी सामने आ चुकी है, लेकिन रुक्मिणी वसंत के रोल को लेकर मेकर्स ने अभी सस्पेंस बना रखा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Himachal Pradesh: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा; तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ऋषभ पंत ने देर रात ‘X’ पर पोस्ट साझा करते हुए CM धामी से मांगी जमीन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज चंबा में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलटी नगर निगम में आधुनिक फाइल स्टोरेज सिस्टम का शुभारंभ NEET UG पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट से बड़ा खुलासा अभिनेता रणबीर कपूर की एक्टिंग के कायल हुईं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास मिसिंग लिंक’ टनल में भीषण हादसा में कारोबारी तुषार भूमकर की मौके पर मौत