Tue, Aug 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: हरिद्वार से कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल भरकर लाया युवक; पहले भोलेनाथ, फिर माता-पिता का किया जलाभिषेक

by Tarun Bhardwaj • August 11, 2026
A young man brought back 51 liters of Ganga water from Haridwar in a kanwar

Mathura News: हरिद्वार से कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल भरकर लाया युवक; पहले भोलेनाथ, फिर माता-पिता का किया जलाभिषेक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। सावन की शिवरात्रि के पावन पर्व पर मथुरा के हुलवाना गांव में भक्ति और श्रद्धामयी मर्यादा की एक अद्वितीय तस्वीर देखने को मिली। हरिद्वार से कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल भरकर लाए 21 वर्षीय चेतन पाराशर ने गांव पहुंचकर सबसे पहले भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके उपरांत उसने अपने माता-पिता, बहन और बहनोई को बैठाकर गंगाजल से उनका अभिषेक किया।

300 किलोमीटर की पैदल यात्रा

कोसीकलां और हरियाणा बॉर्डर पर स्थित हुलवाना गांव निवासी सतीश पाराशर के पुत्र चेतन पाराशर ने इस सावन विशेष संकल्प लिया था। चेतन की इच्छा भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ अपने माता-पिता के प्रति भी अगाध निष्ठा व्यक्त करने की थी। अपने इसी संकल्प को साकार करने के लिए चेतन हरिद्वार पहुंचा और कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल लेकर पैदल ही गांव के लिए रवाना हो गया। करीब 300 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा उसने 10 दिनों में पूरी की।

शिव पूजा के बाद परिजनों का गंगाजल से अभिषेक

मंगलवार को गांव पहुंचने पर चेतन का भव्य स्वागत किया गया। उसने सर्वप्रथम गांव के प्राचीन शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ पर गंगाजल अर्पित किया। इसके पश्चात उसने अपने पिता सतीश पाराशर, माता मेमवती, बहन पायल और बहनोई प्रवेश उपाध्याय को एक स्थान पर बैठाकर कांवड़ के पवित्र गंगाजल से उनका अभिषेक कर चरण स्पर्श किए।

ससुराल आए बहनोई बोले— ‘साले की भक्ति देख भावुक हो गए’

कोसीकलां निवासी चेतन के बहनोई प्रवेश उपाध्याय ने बताया कि वे अपने साले के कांवड़ लेकर लौटने की खुशी में ससुराल आए थे। उन्हें अनुमान नहीं था कि चेतन भगवान शिव के साथ उनका भी गंगाजल से अभिषेक करेगा। चेतन के इस व्यवहार से परिवारजन और उपस्थित ग्रामीण भावुक हो उठे। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ माता-पिता को देवतुल्य मानकर उनका पूजन करना समाज के युवाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: “अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा”; चीन को भारतीय विदेश मंत्रालय की दोटूक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

चीन को भारतीय विदेश मंत्रालय की दोटूक दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक पानीगांव पुल से यमुना में कूदी विवाहिता; SDRF जवानों ने बचाई जान अभिनेत्री कोमल रानी संग स्पॉट हुए गोविंदा, तो भड़कीं पत्नी सुनीता आहूजा NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में पीएम मोदी संग तिरंगा लेकर पहुंचे सांसद कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से तबाही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर आयुक्त ओजस्वी राज